{"_id":"60f16cf9bbdf543fa802f9eb","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-today-16-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top news of UP:लखनऊ में प्रियंका की मौजूदगी ने मचाई हलचल, मुख्यमंत्री योगी ने कहा- कोरोना रोकने के लिए फोकस्ड टेस्टिंग करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top news of UP:लखनऊ में प्रियंका की मौजूदगी ने मचाई हलचल, मुख्यमंत्री योगी ने कहा- कोरोना रोकने के लिए फोकस्ड टेस्टिंग करें
Fri, 16 Jul 2021 05:01 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 16 Jul 2021 05:01 PM IST
सार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की लखनऊ में मौजूदगी से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा रहा। प्रियंका ने हजरतगंज में गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मौन धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, प्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव व शहरों में फोकस्ड टेस्टिंग पर जोर देने का निर्देश दिया। यहां पढ़ें, प्रदेश की सभी बड़ी खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की लखनऊ में मौजूदगी से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा रहा। प्रियंका ने हजरतगंज में गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर मौन धरना दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं, प्रदेश में कोरोना की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गांव व शहरों में फोकस्ड टेस्टिंग पर जोर देने का निर्देश दिया। वहीं, लखनऊ के इटौंजा में हुए एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। यहां पढ़ें, प्रदेश की सभी बड़ी खबरें
विज्ञापन
लखनऊ में गांधी प्रतिमा पर प्रियंका गांधी ने किया माल्यार्पण, मौन में बैठीं, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद
यूपी चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में माहौल बनने लगा है। प्रदेश के सभी प्रमुख दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही उन पर अमल करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में कांग्रेस भी पूरी क्षमता के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। चुनाव को लेकर रणनीति बनाने और उस पर चर्चा के लिए प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंच गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी बोले- पांच दिन ग्रामीण और पांच दिन शहरी क्षेत्रों ने फोकस्ड टेस्टिंग अभियान चलाएं
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में हर नए दिन के साथ कोविड महामारी पर नियंत्रण की स्थिति और बेहतर होती जा रही है। जनपद अलीगढ़, हाथरस, कसगंज, ललितपुर, महोबा, श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। यह संतोषप्रद है कि जुलाई में अब तक प्रदेश की कोविड पॉजिटिविटी दर 0.04 रही है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
लखनऊ में दर्दनाक हादसा: वैन पर पलटा बेकाबू ट्रक, पांच लोगों की मौके पर ही मौत, तीन घायल
राजधानी लखनऊ के इटौंजा में शुक्रवार सुबह एक बेकाबू ट्रक वैन पर पलट गया। हादसे में वैन सवार पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
Petrol Diesel Price in UP: लखनऊ में भी पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर के नजदीक
पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने आग लगा रखी है। लखनऊ में भी जल्द ही पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिकेगा। शुक्रवार यानी 16 जुलाई को लखनऊ में पेट्रोल 98.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमतें 90.26 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर
यूपी: सस्ती व मुफ्त बिजली पर बहस हो, उपभोक्ता परिषद ने राजनीतिक दलों से की अपील
राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने विधानसभा चुनाव से पहले सस्ती और मुफ्त बिजली को मुद्दा बनाने की कोशिश में जुटे सियासी दलों से इस पर बहस आयोजित करने की अपील की है। परिषद का कहना है कि जनता के बीच बहस से ही साफ हो सकता है कि राजनीतिक दल चुनाव में मुफ्त व सस्ती बिजली के वादे के प्रति कितना गंभीर हैं और इसके लिए उनकी योजना क्या होगी? यहां पढ़ें पूरी खबर