फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   English Headline - Priyanka Gandhi Vadra Three Days Visit Of Lucknow for UP Assembly Election 2022 Preparation

लखनऊ में प्रियंका गांधी : चुनाव में हिंसा, महंगाई और भ्रष्टाचार पर गांधी प्रतिमा पर दो घंटे तक मौन धरने पर बैठीं कांग्रेस महासचिव

Sat, 17 Jul 2021 12:43 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 17 Jul 2021 12:43 AM IST
सार

जब मल्यार्पण करने के बाद प्रियंका गांधी ने अचानक मौन धरना दे दिया तो पुलिस प्रशासन की भी मुसीबत बढ़ गई वहीं कार्यकर्ताओं की भी समझ में न ही आ रहा था कि धरना कितना देर चलेगा क्योंकि शुरू में चर्चा फैली की दो मिनट का मौन धरना है मगर वह दो घंटे तक चला।

विज्ञापन
English Headline - Priyanka Gandhi Vadra Three Days Visit Of Lucknow for UP Assembly Election 2022 Preparation
मौन में बैठीं प्रियंका गांधी व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala

विस्तार

करीब दो साल बाद शुक्रवार को राजधानी दौरे पर आईं कांग्रेस महासचिव और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी प्रतिमा पर ने पंचायत चुनाव में हिंसा, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ दो घंटे तक मौन धरना दिया। धरना को कार्यक्रम न तो पहले से तय था और न ही उसकी भनक पुलिस प्रशासन को थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी उसकी जानकारी नही थी। ऐसे में जब मल्यार्पण करने के बाद प्रियंका गांधी ने अचानक वहीं पर मौन धरना दे दिया तो पुलिस प्रशासन की भी मुसीबत बढ़ गई वहीं कार्यकर्ताओं की भी समझ में न ही आ रहा था कि धरना कितना देर चलेगा क्योंकि शुरू में चर्चा फैली की दो मिनट का मौन धरना है मगर वह दो घंटे तक चला। इस दौरान गांधी प्रतिमा स्थल पर प्रदेश सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे। इस बीच पुलिस प्रशासन के अफसर प्रियंका को मनाने भी गए मगर बात नहीं बनी। कुल मिलाकर दो घंटे तक चले धरना के चलते हजतरगंज और उसके आसपास के इलाके में अफरा तफरी का माहौल रहा।

विज्ञापन






पहले से तय कार्यक्रम के तहत प्रियंका गांधी को एयरपोर्ट से सीधे हजरतगंज गांधी प्रतिमा पर दोपहर डेढ़ बजे माल्यार्पण के लिए पहुंचना था मगर वह करीब सवा तीन बजे वहां पर पहुंचीं। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय लल्लू, प्रमोद तिवारी, अराधना मिश्रा मिश्रा, ममता चौधरी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू भी थे। यहां पहुंचने के बाद पहले उन्होंने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उसके बाद वहीं बैठ गईं। जिस पर पहले तो यह कहा गया कि वह दो मिनट के मौन धरने पर हैं मगर जब आधा घंटा बाद भी नही उठीं और न कुछ बोलीं इससे पुलिस प्रशासन के भी कुछ समक्ष मे नहीं आ रहा था। जैसे-जैसे धरना का समय बढ़ रहा था तरह-तरह के राजनीतिक कयास भी लगाए जा रहे थे। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, सचिव प्रदेश कांग्रेस प्रदीप कनौजिया, पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान, अशोक बाल्मीकि, रितेश बाल्मीकि सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन





कार्यक्रम रद होने की अफवाह भी चली
तय कार्यक्रम के तहत दोपहर डेढ़ बजे के बाद सवा दो बजे तक प्रियंका गांधी नहीं पहुंची तो प्रतिमा स्थल पर कुछ लोगों ने यह अफवाह फैला दी कि माल्यार्पण का कार्यक्रम निरस्त हो गया है और अब प्रियंका गांधी गांधी प्रतिमा स्थल पर नहीं आएंगी। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को वापस जाने को कहा। उसके बाद भी कार्यकर्ता डटे रहे। इस बीच वहां मौजूद नेताओं ने जानकारी की तो पता चला कि प्रियंका आएंगी। अभी उनका काफिला रायल होटल चौराहे से गोखले मार्ग पर कौल हाउस चला गया था। वहां से वह यहां के लिए आ रही हैं। जब वह यहां आईं तो पता चला कि वह वहां कपड़े बदलने के लिए गईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


...और अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण को नहीं गईं प्रियंका
गांधी प्रतिमा के बाद अम्बेडकर प्रतिमा पर भी प्रियंका के माल्यापर्ण की चर्चा थी। उसको लेकर पूरी तैयारी भी अम्बेडकर प्रतिमा पर थी। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी वहां पर जमा थे लेकिन गांधी प्रतिमा का धरना समाप्त करने के बाद प्रियंका अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण को नहीं गईं और उनका काफिला वहां से सीधे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय चला गया।

डेढ़ साल बाद राजधानी आईं प्रियंका का जगह-जगह इस्तकबाल, काफिले पर बरसाए फूल

डेढ़ साल बाद राजधानी आईं कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का जगह-जगह इस्तकबाल किया गया। एयरपोर्ट से हजरगंज तक कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर फूल बरसाए। प्रियंका ने भी कहीं गाड़ी में शीशा नीचे करके और कहीं सन रूफ से बाहर आकर कांग्रेसजनों का अभिवादन किया। इस दौरान ढोल नगाड़ों की थाप के बीच कार्यकर्ता कांग्रेस के पक्ष में ‘एक ही संकल्प, केवल कांग्रेस विकल्प’ गगनभेदी नारे लगाते रहे। महिलाएं भी स्वागत करने में पीछे नहीं दिखीं।

प्रियंका गांधी वाड्रा करीब 1:20 बजे दिल्ली से अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंची। वहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा लल्लू, विधान परिषद में कांग्रेस दल केनेता दीपक सिंह, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत तमाम नेताओं ने आगवानी की।

शहीद पथ मोड़, पीएसी, स्कूटर इंडिया, पुरानी मौरंग मंडी, आलमबाग नहरिया, आलमबाग तिराहा, आलमबाग बस अड्डा, आलमबाग थाना, मवैय्या, ब्लंट स्क्वायर, दुर्गापुरी, चारबाग बस अड्डा, केकेसी, विकास दीप, हुसैन गंज चौराहा, बर्लिंगटन चौराहा, रॉयल होटल, बापू भवन, विधानसभा मुख्यद्वार व जीपीओ पर उन पर पुष्प वर्षा की गई। स्वागत करने वालों में कांग्रेस के प्रवक्ता अशोक सिंह,  पूर्व शहर अध्यक्ष मुकेश चौहान, रेहान अहमद खान और सुबोध श्रीवास्तव आदि प्रमुख रहे। 

मौन धरने से पहले चेंज की ड्रेस
हजरतगंज में गांधी प्रतिमा पर मौन धरना देने से पहले प्रियंका गोखले मार्ग स्थित कौल हाउस पहुंची। वहां उन्होंने ड्रेस चेंज की। पहले वह सफेद रंग का लिबास पहनी थीं, फिर बैंगनी रंग का लिबास पहना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed