{"_id":"60f13c9f29d09539926f12d8","slug":"cm-yogi-adityanath-ordered-to-run-focused-testing-campaign-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: मुख्यमंत्री योगी बोले- पांच दिन ग्रामीण और पांच दिन शहरी क्षेत्रों में फोकस्ड टेस्टिंग अभियान चलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: मुख्यमंत्री योगी बोले- पांच दिन ग्रामीण और पांच दिन शहरी क्षेत्रों में फोकस्ड टेस्टिंग अभियान चलाएं
Fri, 16 Jul 2021 08:04 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 16 Jul 2021 08:04 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऐसा देखा जा रहा कि हाई पॉजिटिविटी रेट वाले कुछ राज्यों से ट्रेन, हवाई जहाज और बस आदि से समूह में उत्तर प्रदेश आ रहे लोग कोविड पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। ऐसे में हमें और सतर्कता बरतनी होगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में हर नए दिन के साथ कोविड महामारी पर नियंत्रण की स्थिति और बेहतर होती जा रही है। जनपद अलीगढ़, हाथरस, कसगंज, ललितपुर, महोबा, श्रावस्ती में अब कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। यह संतोषप्रद है कि जुलाई में अब तक प्रदेश की कोविड पॉजिटिविटी दर 0.04 रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब अगले 10 दिन प्रदेश में फोकस्ड टेस्टिंग का विशेष अभियान संचालित किया जाए। इसमें पांच दिन ग्रामीण क्षेत्रों में और पांच दिन शहरी क्षेत्रों में टेस्टिंग की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को टीम-9 के साथ बैठक में कोरोना की स्थिति पर चर्चा कर रहे थे। उन्होंने इस संबंध में अफसरों के लिए निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि विगत दिवस 38 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं पाया गया, जबकि 36 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। केवल लखनऊ जनपद में ही दहाई अंक में कोविड संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की नियंत्रित स्थिति के बाद भी एग्रेसिव ट्रेसिंग और टेस्टिंग जारी रखा जाना आवश्यक है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ऐसा देखा जा रहा कि हाई पॉजिटिविटी रेट वाले कुछ राज्यों से ट्रेन, हवाई जहाज और बस आदि से समूह में उत्तर प्रदेश आ रहे लोग कोविड पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। ऐसे में हमें और सतर्कता बरतनी होगी। परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए जाएं। प्रदेश में अब तक 6 करोड़ 18 लाख 53 हजार 252 कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं।