{"_id":"6134aa8e8ebc3e6ee33a0e71","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-5-sep","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP: किसान महापंचायत में उमड़ी भारी भीड़, डिप्टी सीएम बोले- हम हमेशा उनके साथ हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP: किसान महापंचायत में उमड़ी भारी भीड़, डिप्टी सीएम बोले- हम हमेशा उनके साथ हैं
Sun, 05 Sep 2021 05:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Sep 2021 05:23 PM IST
सार
मुजफ्फनगर की किसान महापंचायत में देश भर से किसान आए हुए हैं। उनकी मांग है कि सरकार बिना शर्त तीनों कृषि कानून वापस ले। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के मुजफ्फरनगर में रविवार को जारी किसान महापंचायत में पूरे देश के किसान उमड़ पड़े हैं। महापंचायत में भारी भीड़ है। किसान नेताओं ने मांग की है कि केंद्र सरकार बिना किसी शर्त तीनों कृषि कानून वापस ले। वहीं, प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि किसानों को किसी के भी बहकावे में नहीं आना चाहिए भाजपा सरकार हमेशा ही उनके साथ है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में महापंचायत: अल्लाह-हू-अकबर और हर-हर महादेव के लगे नारे, राकेश टिकैत बोले- सरकार ने दिए ये तीन बड़े धोखे
मुजफ्फरनगर में आयोजित महापंचायत को लेकर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी है। जिले के बॉर्डर को हाई अलर्ट पर रखा गया है। भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत समेत अनेक खापों के चौधरी पंचायत स्थल पर मौजूद हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री बोले- बहकावे में न आएं किसान, सरकार उनके लिए काम कर रही है
मुजफ्फरनगर में रविवार को हो रही संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत पर यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि प्रदेश सरकार पूरी तरह किसानों के साथ है। वो किसी के बहकावे में न आएं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी: प्रदेश के 62 जिलों में कोरोना का एक भी नया मामला नहीं, सक्रिय मामलों की संख्या 250 से कम
उत्तर प्रदेश में कोविड की ताजा स्थिति के मुताबिक 29 जनपदों में एक्टिव केस शून्य हैं। जनपद अलीगढ़, अमेठी, अमरोहा, अयोध्या, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, भदोही, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोंडा, हमीरपुर, हरदोई, हाथरस, कौशाम्बी, ललितपुर, महोबा, मथुरा, मीरजापुर, मुजफ्फरनगर, पीलीभीत, रामपुर, शामली, सोनभद्र और सीतापुर में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जनपद आज कोविड संक्रमण से मुक्त हैं। पढ़ें पूरी खबर
बाराबंकी: अधिवक्ता की गला रेत कर हत्या, झाड़ियों में पड़ा मिला शव
एक अधिवक्ता की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। वकील का शव हाईवे से करीब 200 मीटर की दूरी पर निकले एक रास्ते के पास लगी झाड़ियों में पड़ा मिला। रविवार की सुबह मामले की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जांच शुरू की है। पढ़ें पूरी खबर
अखिलेश बोले- भाजपा की नीति व नीयत किसान विरोधी, नहीं हो रही उनकी सुनवाई
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की नीति और नीयत किसान विरोधी है। किसान को दोगुनी आमदनी का सपना दिखाया गया, लेकिन उनकी सुनवाई तक नहीं हो रही है। भाजपा उसको बहुत कुछ देने का दावा करती है, जबकि हकीकत में किसान की झोली खाली है। पढ़ें पूरी खबर