{"_id":"6134aec1059aff6163212fa8","slug":"a-lawyer-murdered-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: अधिवक्ता की गला रेत कर हत्या, झाड़ियों में पड़ा मिला शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: अधिवक्ता की गला रेत कर हत्या, झाड़ियों में पड़ा मिला शव
Sun, 05 Sep 2021 05:19 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Sep 2021 05:19 PM IST
सार
बाराबंकी के एक इलाके में एक अधिवक्ता की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक अधिवक्ता (बायें) व मुआयना करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक अधिवक्ता की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। वकील का शव हाईवे से करीब 200 मीटर की दूरी पर निकले एक रास्ते के पास लगी झाड़ियों में पड़ा मिला। रविवार की सुबह मामले की जानकारी पर पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जांच शुरू की है।
विज्ञापन
एसपी ने मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई हैं। मूल रूप से सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम छेदा पुरवा के रहने वाले कुलदीप रावत (30) पुत्र राम सजीवन रावत शहर कचहरी में अधिवक्ता की प्रैक्टिस करते थे।
विज्ञापन
पुलिस की माने तो शनिवार रात लगभग 8:00 बजे कुलदीप के पास एक फोन आया जिसके बाद उन्होंने अपनी पत्नी रीता को बताया कि वह क्लाइंट से मिलने जा रहे हैं। इसके बाद वह घर से निकल गए इस बीच रात भर घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन
इसके बाद रविवार सुबह उनका शव अयोध्या हाईवे से करीब 200 मीटर अंदर शुक्लई गांव के पास रास्ते में झाड़ियों में पड़ा मिला। गला कटा हुआ था व शरीर में चोट के निशान थे जिससे उनकी हत्या धारदार हथियार से किए जाने की बात कही जा रही है। वकील का हेलमेट बाइक और मोबाइल भी पुलिस ने बरामद किया है।
घटना के पीछे क्या कारण है पुलिस इन पहलुओं की तलाश कर रहे है। हालांकि परिजनों ने अभी तक किसी पर कोई शक नहीं जताया है। एसपी का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा। पुलिस टीमें लगाई गई हैं।