{"_id":"61345e9f924ee44d3a25c9a5","slug":"akhilesh-yadav-says-bjp-is-against-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"महंगाई से परेशान किसान: अखिलेश बोले- भाजपा की नीति व नीयत किसान विरोधी, नहीं हो रही उनकी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंगाई से परेशान किसान: अखिलेश बोले- भाजपा की नीति व नीयत किसान विरोधी, नहीं हो रही उनकी सुनवाई
Sun, 05 Sep 2021 11:37 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 05 Sep 2021 11:37 AM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम बढ़ गए हैं। खेती की लागत बढ़ती जा रही है। बिजली का बिल बढ़ गया है। किसान परेशान है पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा की नीति और नीयत किसान विरोधी है। किसान को दोगुनी आमदनी का सपना दिखाया गया, लेकिन उनकी सुनवाई तक नहीं हो रही है। भाजपा उसको बहुत कुछ देने का दावा करती है, जबकि हकीकत में किसान की झोली खाली है।
विज्ञापन
उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि खेती की लागत दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। डीजल महंगा है। बिजली का बिल बढ़ा आ रहा है। खाद व बीज के दाम बढ़ गए हैं। किसानों को कर्ज मिलने में दिक्कतें आ रही हैं। प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक किसानों से गेहूं, धान और गन्ने की खरीद एमएसपी पर करने का दावा कर रहे हैं। मगर इसका लाभ किसान को नहीं, बल्कि बिचौलियों को मिल रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की नीतियां बड़े घरानों की पोषक हैं। इसलिए प्रदेश में चीनी मिलों को तो राहत दी गई हैं, लेकिन किसान के लिए गन्ना की एमएसपी बढ़ने की कोई उम्मीद नहीं है। सपा सरकार में गन्ना किसान को 40 रुपये की एकमुश्त बढ़ी रकम दी गई थी।
विज्ञापन
अखिलेश ने कहा कि किसानों पर ऐसे कानून लाद दिए गए हैं, जिनके लागू होने पर किसान अपने खेत का मालिक नहीं रह पाएंगे। किसान इन कानूनों का लगातार विरोध कर रहे हैं। भाजपा सरकारें उन्हें पीट रही हैं। सैकड़ों किसान धरना-प्रदर्शन में जान गवां चुके हैं। इसके बावजूद भाजपा सरकार संवेदन शून्य बनी हुई है।