{"_id":"61505990862ca441af05e64a","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-26-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top news of UP:यूपी में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, कैबिनेट मंत्री बने जितिन प्रसाद, 55 फीसदी आबादी को कोरोना की पहली डोज लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top news of UP:यूपी में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, कैबिनेट मंत्री बने जितिन प्रसाद, 55 फीसदी आबादी को कोरोना की पहली डोज लगी
Sun, 26 Sep 2021 06:11 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Sep 2021 06:11 PM IST
सार
यूपी में रविवार की शाम सात नए मंत्रियों ने मंत्री पद की शपथ ले ली। प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में पूरे दिन इसी खबर की चर्चा रही। पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में लंबे समय के प्रतीक्षित मंत्रिमंडल का रविवार शाम को विस्तार हो गया। शपथ लेने के बाद सात नए मंत्री योगी की कैबिनेट में शामिल हो गए। वहीं, प्रदेश के 55 फीसदी लोगों ने कोरोना की पहली डोज ले ली है। मुख्यमंत्री ने टीकाकरण की रफ्तार को तेज करने का निर्देश दिया है। यहां पढ़ें सभी प्रमुख खबरें
विज्ञापन
यूपी में हुआ मंत्रिमंडल विस्तार, ब्राह्मण-दलित समीकरण से विधानसभा चुनाव साधने की कोशिश
यूपी में करीब चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज शाम को कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद सहित सात मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। जितिन के अलावा, मंत्री पद की शपथ लेने वालों में पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटिक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
योगी सरकार का बड़ा फैसला, गन्ने का समर्थन मूल्य 25 रुपये बढ़ाकर 350 रुपये प्रति क्विंटल किया
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने विधान सभा चुनाव से पहले बड़ा एलान किया है। गन्ने का समर्थन मूल्य 25 रुपये बढ़ाकर 350 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। रविवार को किसान सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को यह तोहफा दिया। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी में 55 फीसदी लोगों ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, सीएम योगी बोले- और तेज करें टीकाकरण
कोविड से बचाव के लिए प्रदेश में टीकाकरण की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। उत्तर प्रदेश 10 करोड़ डोज लगाने वाला पहला राज्य है। 55 फीसदी से अधिक लोगों ने वैक्सीन की पहली डोज प्राप्त कर ली है। इस प्रक्रिया को और तेज किए जाने की आवश्यकता है। दूसरी डोज के लिए पात्र लोगों से संपर्क-संवाद बनाते हुए टीकाकरण किया जाए। वैक्सीन उपलब्धता के लिए भारत सरकार से सतत संपर्क बनाए रखा जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ये निर्देश रविवार को टीम-9 के साथ बैठक में अफसरों को दिए। पढ़ें पूरी खबर
नौ महीने पहले प्रमोशन पाए अफसरों को मिली तैनाती, प्रतापगढ़ में लालगंज के डिप्टी एसपी को किया गया निलंबित
यूपी में रविवार को नौ महीने पहले प्रमोशन पाने वाले अफसरों को तैनाती दे दी गई है। प्रमोशन पाने वाले आठ में से सात अफसरों को उसी जगह तैनात किया गया है जहां वह पहले थे। आईपीएस नवनीत सिकेरा को एडीजी हाउससिंग एंड वेलफेयर की जिम्मेदारी दी गई है। पढ़ें पूरी खबर
बाराबंकी: रास्ते के विवाद में चचेरे भाई की नृशंस हत्या, पहले लाठी-डंडों से पीटा फिर भाला घोंपकर मार डाला
रास्ते के विवाद में दबंगों ने अपने ही चचेरे भाई की बेरहमी से लाठी-डंडों से पिटाई के बाद भाला घोंप कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पढ़ें पूरी खबर