{"_id":"615047844b15734f3b3afe3c","slug":"a-man-murdered-in-tikaitnagar-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: रास्ते के विवाद में चचेरे भाई की नृशंस हत्या, पहले लाठी-डंडों से पीटा फिर भाला घोंपकर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाराबंकी: रास्ते के विवाद में चचेरे भाई की नृशंस हत्या, पहले लाठी-डंडों से पीटा फिर भाला घोंपकर मार डाला
Sun, 26 Sep 2021 03:42 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 26 Sep 2021 03:42 PM IST
सार
बाराबंकी के टिकैतनगर में एक व्यक्ति की रास्ते के विवाद में लाठी-डंडे से पिटाई करने के बाद भाला घोंपकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pixabay
विस्तार
रास्ते के विवाद में दबंगों ने अपने ही चचेरे भाई की बेरहमी से लाठी-डंडों से पिटाई के बाद भाला घोंप कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीन अन्य अभी फरार हैं जिनकी तलाश पुलिस कर रही है। मामला थाना टिकैतनगर क्षेत्र के ग्राम परसावल का है। यहां के निवासी मुन्ना का चचेरे भाई जंग बहादुर से रास्ते को लेकर विवाद चला आ रहा था।
विज्ञापन
शनिवार को मुन्ना अपने मवेशी लेकर खेतों मे चराने गया हुआ था। देर शाम इसी विवादित रास्ते से वह अपने मवेशी लेकर वापस लौट रहा था कि तभी जंग बहादुर इसका विरोध करने लगे जिससे दोनों के बीच जमकर कहासुनी हुई तभी मौके पर जंग बहादुर के परिजन भी आ गए और मुन्ना (40) की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के बाद भाला घोंप कर उसे मरणासन्न अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे परिजनों ने मुन्ना को एक निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, मृतक के भाई ललई की तहरीर पर जंग बहादुर, राजभवन, रामफल, गुड्डू के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि तीन अन्य अभी फरार हैं। प्रभारी निरीक्षक शशिकांत यादव ने बताया की मामले में चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।