फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 24 April.

Top News of UP: तिकुनिया हिंसा मामले में आशीष मिश्रा ने किया सरेंडर, अखिलेश यादव बोले- हम आजम खां की जमानत के लिए प्रयास करेंगे

Sun, 24 Apr 2022 06:25 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 24 Apr 2022 06:25 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट से जमानत आदेश रद्द होने के बाद तिकुनिया हिंसा के प्रमुख आरोपी आशीष मिश्र ने रविवार को सरेंडर कर दिया। उसे 25 अप्रैल तक मोहलत मिली थी पर उसने एक दिन पहले सरेंडर कर दिया। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 24 April.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

तिकुनिया हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से हाईकोर्ट की जमानत रद्द करने के बाद रविवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे और मुख्य आरोपी आशीष मिश्र ने एक दिन पहले ही सरेंडर कर दिया। उधर, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खां विवाद पर पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी आजम खां के समर्थन में खड़ी है। हम उनकी जमानत के प्रयास करेंगे। पढ़ें प्रमुख खबरें:

विज्ञापन


तिकुनिया हिंसा मामला: आशीष मिश्र ने किया सरेंडर, जेल लेकर पहुंची पुलिस, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी जमानत
सुप्रीम कोर्ट से जमानत आदेश रद्द होने के बाद मुख्य आरोपी आशीष मिश्र को एक सप्ताह की मोहलत मिली थी, जो 25 अप्रैल सोमवार को समाप्त हो रही थी। शीर्ष कोर्ट ने 18 अप्रैल को फैसला सुनाते हुए आशीष की जमानत रद्द की थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: आजम खां विवाद पर पहली बार बोले अखिलेश यादव, कहा- सपा उनके साथ है, जमानत के लिए प्रयास करेंगे
अखिलेश यादव ने रविवार को सपा नेता आजम खां को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हम उनकी जमानत के लिए प्रयास करेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायती राज दिवस: जालौन की पंचायतों का हुआ सम्मान, सीएम योगी बोले- हमें स्मार्ट शहरों के साथ स्मार्ट गांव भी बनाने हैं
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर ऐरी रमपुरा ग्राम पंचायत और जालौन जिला पंचायत को राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। साथ ही सीएम योगी ने ग्राम प्रधान और जिला पंचायत अध्यक्ष को भी अवॉर्ड दिया। पढ़ें पूरी खबर

सीतापुर: जेल में बंद आजम खां से मिलने पहुंचे सपा नेता रविदास, विधायक ने मिलने से किया इनकार
समाजवादी पार्टी के नेता रविदास मेहरोत्रा जेल में बंद सपा नेता आजम खां से मुलाकात करने सीतापुर जेल पहुंचे थे, हालांकि सपा विधायक ने उनसे मिलने से इनकार कर दिया। एक दिन पहले शिवपाल सिंह यादव आजम से मिलने जेल पहुंचे थे। पढ़ें पूरी खबर


साक्षी महाराज का विवादित पोस्ट: लिखा- पुलिस बचाने नहीं आएगी, कोल्ड ड्रिंक की पेटी और ओरिजिनल तीर कमान रखने की दी सलाह
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने विवादित पोस्ट में पुलिस को कायर बताते हुए अपनी सुरक्षा के इंतजाम खुद करने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा है कि हर घर में मेहमानों के लिए कोल्ड ड्रिंक की एक- दो पेटी और कुछ ओरिजिनल वाले तीर कमान होने चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

सीतापुर: 10 दिन बाद जेल से बाहर आया महंत बजरंग मुनि दास, बोला- धर्म के लिए कतरा-कतरा कुर्बान करने के लिए तैयार हूं
विशेष समुदाय की महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में जेल में बंद महंत बजरंग मुनि दास रविवार को जेल से बाहर आ गए। शनिवार को उनकी जमानत मंजूर हो गई। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed