{"_id":"62650403cfd4563eb0596086","slug":"controversial-facebook-post-of-unnao-bjp-mp-sakshi-maharaj","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"साक्षी महाराज का विवादित पोस्ट: लिखा- पुलिस बचाने नहीं आएगी, कोल्ड ड्रिंक की पेटी और ओरिजिनल तीर कमान रखने की दी सलाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षी महाराज का विवादित पोस्ट: लिखा- पुलिस बचाने नहीं आएगी, कोल्ड ड्रिंक की पेटी और ओरिजिनल तीर कमान रखने की दी सलाह
Sun, 24 Apr 2022 01:33 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:33 PM IST
सार
बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने विवादित पोस्ट में पुलिस को कायर बताते हुए अपनी सुरक्षा के इंतजाम खुद करने की सलाह दी है। उन्होंने लिखा है कि हर घर में मेहमानों के लिए कोल्ड ड्रिंक की एक- दो पेटी और कुछ ओरिजिनल वाले तीर कमान होने चाहिए।
विज्ञापन
सांसद साक्षी महाराज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश की उन्नाव लोकसभा सीट से भाजपा सांसद डॉ. साक्षी महाराज ने फेसबुक पर भड़काऊ बयान पोस्ट किया है। इसमें वर्ग विशेष समुदाय की फोटो भी लगाई गई है। भड़काऊ बयान देने के साथ ही नसीहत देते हुए कहा कि घर में कोल्ड ड्रिंक की बोतलें व वास्तविक तीर कमान रखें।
विज्ञापन
सात घंटे पहले फेसबुक पर फोटो समेत की गई पोस्ट में लिखा है कि अचानक किसी दिन आपके गली, मोहल्ले में भीड़ आ जाए तो क्या बचने के आपके पास कुछ उपाय हैं। यदि नहीं है तो कर लीजिए, क्योंकि पुलिस बचाने नहीं आएगी, बल्कि खुद बचने के लिए किसी दड़बे में छिप जाएगी।
विज्ञापन
लोग जिहाद करके वापस चले जाएंगे, तब पुलिस डंडा ठोकने आएगी। फिर मामला जांच कमेटी में आकर कुछ दिनों बाद खत्म हो जाएगा। इसलिए ऐसे मेहमानों के लिए कोल्ड ड्रिंक की एक, दो पेटी और कुछ ओरिजनल तीर कमान हर घर में होने चाहिए। इसके बाद जय श्रीराम लिखते हुए पोस्ट समाप्त की है।बता दें कि उत्तर प्रदेश के उन्नाव सांसद साक्षी महाराज इससे पहले भी अजान और लाउस्पीकर विवाद, दिल्ली हिंसा जैसे मुद्दों पर विवादित बयान दे चुके हैं।