फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Top News of Uttar Pradesh for 23 August.

Top News of UP:राजकीय सम्मान के साथ हुआ कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, उनके नाम पर होंगे कई मार्गों के नाम

Mon, 23 Aug 2021 05:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 23 Aug 2021 05:59 PM IST
सार

यूपी सरकार ने कई शहरों के नाम कल्याण सिंह के नाम पर रखने की घोषणा की है। यहां पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें

 

विज्ञापन
Top News of Uttar Pradesh for 23 August.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राम मंदिर आंदोलन के मुख्य किरदार यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का सोमवार की शाम बुलंदशहर के नरौरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। यूपी सरकार ने प्रदेश के कई शहरों के मार्गों का नामकरण उनके नाम पर करने की घोषणा की है। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें

विज्ञापन


यूपी : नरौरा में गंगा के तट पर आज होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज (23 अगस्त) शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा। बताते चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


कल्याण सिंह के नाम पर होगा इन शहरों में मार्गों का नाम, इस एयरपोर्ट का नाम भी रखा जा सकता है
मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर, अलीगढ़ और अयोध्या में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से मार्गों का नाम रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर रखा जा सकता है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सांसद बोले- अखिलेश और मुलायम यदि बाबूजी के अंतिम दर्शन कर लेते तो उन्हें पाप धोने का आखिरी मौका मिल जाता'
कन्नौज से भाजपा सांसद और भाजपा के प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक ने कहा कि यदि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव अगर कल्याण सिंह बाबूजी की पार्थिव देह के अंतिम दर्शन कर लेते तो उन्हें रामभक्तों पर चलाई गई गोलियों के पाप धोने का आखिरी मौका मिल जाता। पढ़ें पूरी खबर

जनता को राहत: रोडवेज की अंतर्राज्यीय सेवा की बसों का संचालन बहाल
उत्तर प्रदेश शासन ने यूपी की बाकी बची अंतर्राज्यीय सेवा की बसों के संचालन से प्रतिबंध को हटा दिया है। अब फिर से यूपी और बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं हरियाणा के बीच सरकारी बसों का आसानी से आवागमन हो सकेगा। सोमवार से इन अंतर्राज्यीय सेवा की बसों को बहाल कर दिया गया है। पढ़ें पूरी खबर


बैठक का पहला दिन: धार्मिक कट्टरता के खिलाफ जागरुकता अभियान चलाएग मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ऑफ इंडिया की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यसमिति की सोमवार से शुरू हुई बैठक में धार्मिक कट्टरता के विरुद्ध राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान चलाने, केंद्रीय वक्फ एक्ट में संशोधन सहित सूफीवादी विचारधारा को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने की वर्तमान हालात में जरूरत को ध्यान में रखते हुए उसकी मजबूती के लिये काम करने के प्रस्ताव पारित हुए। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed