Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New faces enter the SP: On seat-sharing with the Congress, Akhilesh Yadav says it’s not about the number of se

सपा में नए चेहरों की एंट्री: कांग्रेस से सीट बंटवारे पर अखिलेश यादव बोले- बात सीटों की नहीं, जीत की है

Sat, 21 Nov 2026 03:43 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 21 Nov 2026 03:43 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी में कई नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए भ्रष्टाचार और अधिकारियों की तैनाती को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने सरकार बनने पर अग्निवीर योजना समाप्त करने का वादा किया। साथ ही बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और चुनावी तैयारियों पर जोर दिया।

विज्ञापन
New faces enter the SP: On seat-sharing with the Congress, Akhilesh Yadav says it’s not about the number of se
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी में शनिवार को कई नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें अनिल कसाना, उत्पल राय, पूर्व मंत्री अवधेश चौहान, विनय प्रताप, वीरेंद्र, अदनान अशरफ खान और महेश कुमार बबलू शामिल हैं। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज के समय में भाजपा सबसे बड़ा संकट है। उसके सत्ता से हटने पर ही संकट दूर होगा।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों को लग रहा है कि कमल मुरझा गया है, इसलिए अब वे राधे-राधे कहने लगे हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले नेताओं को भरोसा दिलाते हैं कि भाजपा उनके साथ अन्याय नहीं कर सकती, पार्टी उनका पूरा साथ देगी। सपा सरकार बनने पर अग्निवीर योजना खत्म की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की वेबसाइट पर आने वाले सुझावों पर भी काम किया जाएगा।

विज्ञापन

 

Trending Videos

अधिकारियों को हटाने के लिए देंगे ज्ञापन

अखिलेश ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में अधिकारी सत्ता के दबाव में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो अधिकारी पिछले 10 वर्षों से एक ही कुर्सी पर बैठे हैं, उन्हें हटाने के लिए सभी विधायकों के हस्ताक्षर से ज्ञापन दिया जाएगा। उन्होंने भाजपा की ओर से 1.27 करोड़ हिंदुओं के वोट कटने संबंधी बयान पर भी सवाल उठाए।

कहा कि चुनाव आयोग के दबाव के बाद अब इस तरह के बयान नहीं आ रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा को यह जानकारी कहां से मिली थी। इस दौरान उन्होंने ‘लाठी हारेगी, लैपटॉप जीतेगा’ का नारा दिया और इससे जुड़ा एक नया वीडियो भी दिखाया।

 

विज्ञापन

बूथ जीतने पर ही बनेगी सरकार

सपा अध्यक्ष ने बूथ स्तर के नेताओं से मतदाता सूची में अधिक से अधिक लोगों के नाम जुड़वाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बूथ जीतेंगे तभी सरकार बनेगी। उत्तर प्रदेश की जनता तैयार है और जिस दिन चुनाव घोषित होगा, भाजपा चुनाव हार जाएगी।

उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी अधिकतर योजनाओं में भ्रष्टाचार हुआ है। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार की मास्टर है। उन्होंने कहा कि पीडीए अब सिर्फ नारा नहीं, बल्कि एक भावनात्मक मुद्दा बन गया है।

 

विज्ञापन

कांग्रेस से गठबंधन पर बोले- बात जीत की है

कांग्रेस के साथ सीटों के बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि अभी भी ऐसी सीटें हैं, जहां कांग्रेस जीत सकती है। बैठक में इस पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि बात सीटों के बंटवारे की नहीं, बल्कि जीत की है। जो जहां जीतेगा, सीट उसके हिस्से में जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed