फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   The names of the routes in these cities will be named after Kalyan Singh, the name of the airport will also change.

कल्याण सिंह के नाम पर होगा इन शहरों में मार्गों का नाम, इस एयरपोर्ट का नाम भी रखा जा सकता है

Mon, 23 Aug 2021 09:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 23 Aug 2021 09:28 AM IST
सार

मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर, अलीगढ़ और अयोध्या में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से मार्गों का नाम रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर रखा जा सकता है।

विज्ञापन
The names of the routes in these cities will be named after Kalyan Singh, the name of the airport will also change.
कल्याण सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लखनऊ, प्रयागराज, बुलंदशहर, अलीगढ़ और अयोध्या में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के नाम से मार्गों का नाम रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि अलीगढ़ एयरपोर्ट का नाम भी कल्याण सिंह के नाम पर रखा जा सकता है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज (23 अगस्त) शाम नरौरा में गंगा नदी के तट पर किया जाएगा। बताते चले कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक और 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिक से अधिक लोग उनके अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें इसलिए 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव भी पार्थिव देह के साथ हेलीकॉप्टर में अलीगढ़ पहुंचे थे।
विज्ञापन


वैदिक रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाएगा। कल्याण सिंह के दाह संस्कार के लिए 25 किलो चंदन की लकड़ी की व्यवस्था की गई है। आर्य समाज के 11 आचार्य अंतिम संस्कार वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न कराएंगे। बताया गया है कि चंदन, ढक, पीपल व आम की लकड़ी का उपयोग किया जाएगा। आचार्यों में रणधीर शास्त्री, दीपक शास्त्री, आचार्य अविनाश शास्त्री, महेंद्र देव हिमांशु, मवासी सिंह शास्त्री, नरपत सिंह, सुभाष कुमार आर्य, मनोज कुमार शास्त्री, जनेश कुमार, सत्यप्रकाश शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का लंबी बीमारी के बाद शनिवार रात लखनऊ के एसजीपीजीआई में निधन हो गया था। दो बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे 89 वर्षीय कल्याण सिंह 4 जुलाई से एसजीपीजीआई में भर्ती थे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed