{"_id":"612386b5570e084d732750cb","slug":"inter-state-bus-services-resumed-from-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता को राहत: रोडवेज की अंतर्राज्यीय सेवा की बसों का संचालन बहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता को राहत: रोडवेज की अंतर्राज्यीय सेवा की बसों का संचालन बहाल
Mon, 23 Aug 2021 06:50 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 23 Aug 2021 06:50 PM IST
सार
कोरोना कर्फ्यू के दौरान शासन ने यूपी से अंतर्राज्यीय सेवा की बसों पर प्रतिबंध लगा दिया था। शासन ने दिल्ली और उत्तराखंड की बसों का संचालन पहले ही शुरू करा दिया था। मगर, यूपी से बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा के बीच चलने वाली बसों का संचालन सोमवार को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश शासन ने यूपी की बाकी बची अंतर्राज्यीय सेवा की बसों के संचालन से प्रतिबंध को हटा दिया है। अब फिर से यूपी और बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान एवं हरियाणा के बीच सरकारी बसों का आसानी से आवागमन हो सकेगा। सोमवार से इन अंतर्राज्यीय सेवा की बसों को बहाल कर दिया गया है।
विज्ञापन
कोरोना कर्फ्यू के दौरान शासन ने यूपी से अंतर्राज्यीय सेवा की बसों पर प्रतिबंध लगा दिया था। शासन ने दिल्ली और उत्तराखंड की बसों का संचालन पहले ही शुरू करा दिया था। मगर, यूपी के बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान व हरियाणा के बीच चलने वाली बसों का संचालन सोमवार को बहाल कर दिया है।
विज्ञापन
परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने बताया कि लखनऊ के चारबाग डिपो की बिहार के गया एवं मुजफ्फरपुर और राजस्थान के जयपुर की बसें चलने लगी हैं। उधर, निगम मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि राजस्थान की बसों का संचालन बहाल होने से सबसे अधिक आगरा परिक्षेत्र को फायदा होगा।
विज्ञापन
यहां की बसें राजस्थान के काफी जिलों के लोगों को सफर कराती हैं। जबकि बिहार के लिए गोरखपुर, आजमगढ़, वाराणसी परिक्षेत्र, मध्य प्रदेश के लिए झांसी परिक्षेत्र और हरियाणा के लिए मेरठ व सहारनपुर परिक्षेत्र की काफी तादाद में बसों का रोजाना संचालन होता है।