{"_id":"61bdd66c8a1e3016547be626","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-18-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top News of UP: आयकर छापों पर अखिलेश बोले- ये भाजपा की रणनीति, राहुल गांधी ने अमेठी में भाजपा पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top News of UP: आयकर छापों पर अखिलेश बोले- ये भाजपा की रणनीति, राहुल गांधी ने अमेठी में भाजपा पर साधा निशाना
Sat, 18 Dec 2021 06:09 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 18 Dec 2021 06:09 PM IST
सार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव विजय रथ यात्रा लेकर रायबरेली के दौरे पर हैं। शनिवार को उन्होंने सपा नेताओं के ठिकानों के पर आयकर छापों को लेकर मीडिया को संबोधित किया और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पढ़ें प्रमुख खबरें:
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी चुनाव से पहले सपा नेताओं के ठिकानों पर आयकर के छापों पर अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा यूपी के चुनाव में पूरी तरह साफ होती नजर आ रही है। शनिवार को राहुल गांधी ढाई साल बाद अमेठी पहुंचे और भाजपा पर जमकर निशाना साधा। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
आयकर विभाग के छापे पर अखिलेश बोले- आईटी के बाद ईडी की टीम भी आएगी
आयकर विभाग की टीम ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं के कई ठिकानों पर छापे मारे। इस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रायबरेली में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस की तरह बर्ताव कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
2019 में हार के बाद पहली बार पहुंचे राहुल, बोले- यह मेरा घर है, यहां से मुझे कोई नहीं निकाल सकता
कांग्रेस नेता राहुल गांधी भाजपा हटाओ महंगाई भगाओ पद यात्रा में भाग लेने के लिए अमेठी पहुंच चुके हैं। उनके साथ कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा भी हैं। राहुल के आगमन से कांग्रेस कार्यकर्ता भी उत्साहित नजर आए। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
69000 शिक्षक भर्ती: अभ्यर्थियों का बेसिक शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन, पुलिस से गुत्थमगुत्था, धक्कामुक्की
69 हजार शिक्षक भर्ती में नियमानुसार आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर शनिवार को सैकड़ों शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों ने बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी के आवास पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को लेकर उनकी पुलिस से काफी धक्कामुक्की व गुत्थमगुत्था भी हुई। पढ़ें पूरी खबर
हाईकोर्ट का फैसला: एससी बनकर नौकरी करने वाली मुस्लिम महिला की बर्खास्तगी सही
इलाहबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने 21 साल से ज्यादा समय तक अनुसूचित जाति कोटे से नौकरी कर रही एक मुस्लिम महिला की बर्खास्तगी को सही ठहराया है। महिला प्रधानाचार्या पद पर प्रमोशन भी पा चुकी है। कोर्ट ने कहा कि महिला द्वारा की गई धोखाधड़ी से उसकी नियुक्ति ही निरस्त हो जाती है। पढ़ें पूरी खबर
युवा जिसके साथ हैं उसका बेड़ा पार, नौजवानों की टीस और सरकार की आस पर एक नजर
योगी सरकार का दावा है कि उसने साढ़े चार साल में 4.5 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। इसमें प्राइमरी शिक्षक व प्रोफेसर से लेकर सिपाही, डॉक्टर, बाबू और डिप्टी कलेक्टर तक शामिल हैं। जानें, चुनाव को लेकर क्या है युवाओं का रुझान...