{"_id":"614339648ebc3e519823ac74","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-16-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top news of UP: आप की सरकार बनी तो 300 यूनिट तक मिलेगी फ्री बिजली, प्रदेश में लगातार बारिश से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top news of UP: आप की सरकार बनी तो 300 यूनिट तक मिलेगी फ्री बिजली, प्रदेश में लगातार बारिश से लोग परेशान
Thu, 16 Sep 2021 07:12 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Sep 2021 07:12 PM IST
सार
आम आदमी पार्टी ने यूपी में सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का एलान किया है। उन्होंने जनता को संदेश देते हुए कहा कि अब उनकी दिक्कतें सिर्फ कुछ दिनों तक ही हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा एलान किया है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि अगर यूपी में सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। वहीं, प्रदेश में लगातार बारिश होने से लोग परेशान हैं। जिलों में जगह-जगह जलभराव हो गया है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
यूपी चुनाव को लेकर बड़ा एलान: अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी सरकार बनते ही घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 300 यूनिट बिजली फ्री करेगी। किसानों को भी बिजली मुफ्त दी जाएगी और बकाया बिजली बिल माफ किए जाएंगे, बिना पावर कट के 24 घण्टे बिजली आपूर्ति की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यूपी में झमाझम बारिश: लखनऊ सहित आसपास के जिलों में देर रात से बारिश जारी, जलभराव, कई जगह गिरे पेड़
राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में बुधवार देर रात से लगातार बारिश जारी है। कई इलाकों में जलभराव है तो सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को पूरे दिन इसी तरह वर्षा होती रहेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
राम मंदिर की नींव का निर्माण कार्य अंतिम दौर में, राम भक्तों को दिखाया गया अब तक का निर्माण कार्य
श्री राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक किया गया पूरा कार्य गुरुवार को मीडिया को आमंत्रित करके ट्रस्ट और इंजीनियरों की टीम ने सार्वजनिक कर दिया। पूरे देश को राम मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया गया। पढ़ें पूरी खबर
भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी की अपील- घरों से बाहर न निकलें, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
लखनऊ में बीती रात से हो रही लगातार भारी वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर वासियों के लिए के एडवाइजरी जारी की है। ज़िलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि अत्यन्त आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें और भीड़-भाड़ वाले व ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। पढ़ें पूरी खबर
राहत की खबर: सस्ती होंगी अरहर, उड़द व मूंग की दाल
केंद्र सरकार ने अरहर, उड़द, मूंग दालों की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए आढ़तियों को इनका आयात करने की छूट 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर