{"_id":"61431bab8ebc3e7fb70cc4ac","slug":"lucknow-dm-issued-advisory-to-not-come-out-of-home-due-to-heavy-rain","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी की अपील- घरों से बाहर न निकलें, जारी किए हेल्पलाइन नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी की अपील- घरों से बाहर न निकलें, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
Thu, 16 Sep 2021 04:30 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Sep 2021 04:30 PM IST
सार
लखनऊ में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी ने लोगों से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है साथ ही किसी भी तरह की दिक्कत होने पर समाधान के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में बीती रात से हो रही लगातार भारी वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर वासियों के लिए के एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
ज़िलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि अत्यन्त आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें और भीड़-भाड़ वाले व ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।
उन्होंने कहा कि खुले सीवर, बिजली के तार व खंभों से बच कर रहें।
विज्ञापन
किसी भी सिविक समस्या जैसे जलभराव, पेड़ गिरने की जानकारी देने लिए नगर निगम कंट्रोल रूम नम्बर 6389300137/6389300138/6389300139 पर व विद्युत ब्रेकडाउन होने पर हेल्पलाइन नम्बर 1912 तथा अन्य किसी समस्या हेतु इंट्रीग्रेटेड कंट्रोल कमाण्ड सेंटर के नम्बर 0522.4523000 पर समस्या दर्ज कराएं एवं धैर्यपूर्वक निस्तारण की प्रतीक्षा करें।
विज्ञापन