{"_id":"61432fb78ebc3e144e5cf411","slug":"prices-of-pulses-will-go-down-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत की खबर: सस्ती होंगी अरहर, उड़द व मूंग की दाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत की खबर: सस्ती होंगी अरहर, उड़द व मूंग की दाल
Thu, 16 Sep 2021 05:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 16 Sep 2021 05:21 PM IST
सार
महंगाई से परेशान जनता को राहत मिलने की उम्मीद है। केंद्र न दालों की बढ़ती कीमत पर अंकुश लगाने के लिए निर्णय लिया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
केंद्र सरकार ने अरहर, उड़द, मूंग दालों की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए आढ़तियों को इनका आयात करने की छूट 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
आढ़तियों का अनुमान है कि इससे ये दालें दस रुपये तक सस्ती होंगी। हालांकि, मूंग को छोड़कर अन्य अरहर, उड़द दालों की कीमत हफ्ते भर में औसतन दो रुपये किलो थोक में घटी है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश खाद्य पदार्थ उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने बताया कि एक महीने में अरहर, उड़द, मूंग दाल की कीमत घटेगी। लखनऊ व्यापार मंडल के अध्यक्ष एवं पांडेयगंज के थोक कारोबारी राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि मूंग की नई फसल आने से कीमत और कम होगी।
विज्ञापन
लखनऊ दाल एवं चावल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष भारत भूषण गुप्ता ने बताया कि कस्टम ड्यूटी माफ किए जाने का सबसे अधिक अरहर की दाल की कीमत पर असर पड़ेगा।