{"_id":"6141e4ceed0a8f653d09cb8d","slug":"top-news-of-uttar-pradesh-for-15-sep","type":"story","status":"publish","title_hn":"Top news of UP: तीन जिलों में और संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, अयोध्या में हाई अलर्ट के बाद आईडी प्रूफ दिखाने पर ही प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Top news of UP: तीन जिलों में और संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, अयोध्या में हाई अलर्ट के बाद आईडी प्रूफ दिखाने पर ही प्रवेश
Wed, 15 Sep 2021 05:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 15 Sep 2021 05:49 PM IST
सार
यूपी, दिल्ली और महाराष्ट्र से छह संदिग्ध आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद यूपी के तीन जिलों में तीन और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है। यहां पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के प्रयागराज, रायबरेली और प्रतापगढ़ में तीन और संदिग्ध आतंकियों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। इन्हें गिरफ्तार कर स्पेशल सेल दिल्ली के हवाले कर दिया गया है। वहीं, अयोध्या में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और आईडी प्रूफ दिखाने पर ही लोगों को प्रवेश किया जा रहा है। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी प्रमुख खबरें
विज्ञापन
एटीएस ने तीन और संदिग्ध आतंकियों को प्रयागराज, रायबरेली व प्रतापगढ़ से दबोचा
उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर धमाके की साजिश रचने वाले तीन और आतंकियों को एटीएस ने गिरफ्तार किया है। ये सभी स्पेशल सेल दिल्ली के मामले में वांछित थे। तीनों को यूपी एटीएस ने पकड़कर स्पेशल सेल दिल्ली के हवाले कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
यह नई सपा है यहां एम का मतलब महिला और वाई का मतलब युवा है, 'एम वाई' समीकरण पर बोले अखिलेश
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण, किसानों के हित और रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे। भाजपा के शासन से आजिज आई जनता इस बार सपा की ओर देख रही है। वह एक न्यूज चैनल के कार्यक्रम में बोल रहे थे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
फिरोजाबाद में डेंगू-वायरल का प्रकोप: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश- डॉक्टरों-विशेषज्ञों की टीम भेजें
फिरोजाबाद में डेंगू-वायरल से हो रही मौतों को देखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को रोकथाम के लिए ठोस प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने जनपद फिरोजाबाद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 10 चिकित्सकों की तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग की ओर से 5 विशेषज्ञों की एक नई टीम तत्काल भेजने का निर्देश दिया है। यह टीम अगले एक सप्ताह तक वहां कैंप करेगी। पढ़ें पूरी खबर
दिल्ली और यूपी में आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में हाई अलर्ट, आईडी प्रूफ दिखाने पर ही प्रवेश
यूपी एटीएस व दिल्ली पुलिस द्वारा छह आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिससे स्थानीय पुलिस व खुफिया एजेंसियां अलर्ट पर हैं। पढ़ें पूरी खबर
18 सितंबर को लखनऊ में सम्मेलन आयोजित करेगा किसान मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष बोले- आंदोलन को किसानों का समर्थन प्राप्त नहीं
यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने के लिए भाजपा किसान मोर्चा ने पूरी रणनीति तैयार कर ली है। मोर्चा 18 सितंबर को लखनऊ के स्मृति उपवन में एक सम्मेलन का आयोजन करेगा। पढ़ें पूरी खबर