फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three people injured as car gets stuck in truck while trying to save elderly man

Lucknow News: बुजुर्ग को बचाने में ट्रक में फंसी कार, तीन लोग घायल

Thu, 25 Dec 2025 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 25 Dec 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Three people injured as car gets stuck in truck while trying to save elderly man
ट्रक में फंसी कार।
मोहनलालगंज। ब्लॉक कार्यालय के पास चलती कार ट्रक में फंस गई। हादसे में कार सवार तीन लोग फंस गए, जिन्हें पुलिस ने निकालकर अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुधवार की दोपहर लगभग दो बजे ट्रक व कार रायबरेली की ओर जा रही थी। ब्लॉक कार्यालय के पास सड़क पार कर रहा बुजुर्ग अचानक ट्रक के सामने आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में चालक ने ट्रक को बाईं तरफ मोड़ दिया। इससे बराबर में चल रही कार ट्रक के नीचे फंस गई और लगभग 50 मीटर ट्रक के साथ घिसटती रही। इस दौरन ट्रक सड़क किनारे चाय के खोखे को रौंदते हुए खड्ड में चला गया। हादसे में कार सवार रायबरेली के पीयूष पटेल, जानकीपुरम के भुवन चंद्र व हरदोई के कार चालक बबलू तिवारी कार में फंस गए। पुलिस ने तीनों घायलों को कार से निकालकर सीएचसी पहुंचाया। इंस्पेक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक रोड पार कर रहे बुजुर्ग को बचाने के चक्कर में हादसा हुआ है। कार सवार तीनों युवक खतरे से बाहर हैं, तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

ट्रक में फंसी कार।

ट्रक में फंसी कार।

ट्रक में फंसी कार।

ट्रक में फंसी कार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed