फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   three died and ten injured in an accident in raebareli.

बेकाबू होकर गड्ढे में गिरी पिकअप, तीन की दर्दनाक मौत, 10 घायल

Sun, 06 Aug 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Sun, 06 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
three died and ten injured in an accident in raebareli.
दुर्घटना का एक दृश्य - फोटो : amar ujala

रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में लखनऊ-इलाहाबाद राजमार्ग पर शुक्रवार रात अनियंत्रित होकर एक पिकअप खड्ड में पलट गई। इससे उस पर सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


यह हादसा उस समय हुआ, जब सभी पिकअप पर पान लादकर उसे बेचने के लिए बनारस जा रहे थे। हादसे की सूचना पर स्थानीय और यूपी 100 पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


यहां पर तीन लोगों की हालत गंभीर होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पुलिस का मानना है कि गाड़ी तेज रफ्तार में थी। चालक को झपकी आ गई और हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्नाव जिले से एक पिकअप पान लादकर बनारस की तरफ जा रही थी। हाईवे पर भांव गांव के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में पलट गई। इसकी जानकारी मिलने पर एसओ भदोखर ओम प्रकाश सिंह, मुंशीगंज चौकी इंचार्ज इंसाफ अली और यूपी 100 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने वाहन में फंसे सभी घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।


जहां डॉक्टर ने भोला प्रसाद पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी बनीगंज, करुणा पुत्र शिव कुमार निवासी बेहटा भवानी, अनिल पुत्र नन्हेलाल निवासी बेहटा भवानी थाना पुरवा जिला उन्नाव को मृत घोषित कर दिया।

हादसे में ये हुए घायल

three died and ten injured in an accident in raebareli.
घायलों का अस्पताल में चलता इलाज - फोटो : amar ujala

हादसे में घायल कमलेश चौरसिया पुत्र राम प्रकाश निवासी मौरावां, संतोष पुत्र बुद्धीलाल निवासी मंगराइल थाना बीघापुर, प्रदीप कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी सौरावां थाना सोहरामऊ, सुरेश उर्फ गुड्डू पुत्री अशोक कुमार बेहटा भवानी, गौतम पुत्र रामपाल निवासी बेहटा भवानी, उमेश (चालक) पुत्र शिव कुमार, बिहारी पुत्र लल्लू निवासी बेहटा भवानी, मोहित पुत्र अशोक कुमार निवासी मजराइल, शिवकंठ पुत्र बुद्धीलाल निवासी बनीगंज और हंशू पुत्र छोटेलाल निवासी बेहटा भवानी जिला उन्नाव को भर्ती कराया गया।

इसमें श्याम बिहारी (50), गौतम (40), शिवकंठ (50) की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।   एसओ का कहना है कि पिकअप तेज रफ्तार में थी। आशंका जताई जा रही है कि चालक को झपकी आ गई। इससे वह गाड़ी संभाल नहीं पाया और हादसा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed