एक पल में उजड़ गईं दो परिवारों की खुशियां, झोपड़ी के बाहर खेल रही बच्चियों को रोडरोलर ने रौंदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपर पुलिस अधीक्षक नगर (पश्चिम) विकास चंद्र त्रिपाठी के मुताबिक, एलडीए बरी कला रोड पर बसंत कुंज योजना में प्रधानमंत्री आवासीय बनवा रहा है। अभी जमीन समतल करने का काम शुरू हुआ है। इसके लिए छत्तीसगढ़ से मजदूर बुलाए गए हैं, जो साइट पर ही रहते हैं। बुधवार दोपहर तीन बजे झोपड़ी के बाहर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम निवासी पुरूषोत्तम की बेटी रचना (4) और बुद्धवारा के हरिप्रताप की बेटी प्रीति (4) हाथ में रोटी लेकर खेल रही थी। इस दौरान अचानक चालक ने रोडरोलर स्टार्ट कर दिया। इसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। यह देख रोलर चला रहा ठेकेदार का रिश्तेदार राहुल भाग निकला।
हादसे की सूचना मिलते ही मजदूरों ने काम बंद कर दिया। मासूमों के शव देख हंगामा शुरू कर दिया। ठेकेदार के रिश्तेदार चालक की तलाश के साथ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेने की कोशिश की तो हंगामा बढ़ गया। लोग तत्काल आरोपी को पकड़ने का दबाव बना रहे थे। स्थिति बेकाबू देख प्रभारी निरीक्षक ठाकुरगंज नीरज ओझा ने उच्चाधिकारियों को सूचना दी। कुछ देर में चौक सर्किल के तीनों थानों की पुलिस व बाजारखाला सर्किल की पुलिस पहुंच गई।
गाड़ियों में तोड़फोड़, ईंट-पत्थर चलाए
आक्रोशित लोगों ने मौके पर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ शुरू कर दिया। साथ ही ईंट-पत्थर चलाने लगे। यह देखकर ठेकेदार के करीबी व साइट पर रखरखाव करने वाले भाग गए। पुलिस के मुताबिक, चार गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। हालांकि पत्थरबाजी में कोई चोटिल नहीं हुआ। हंगामा दो घंटे तक चला। मामला शांत कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान पुलिस व स्थानीय लोगों में कई बार झड़प भी हुई।
ठेकेदारों की लापरवाही से ठाकुरगंज के बरी कला रोड पर दो मासूमों को जान चली गई। प्रधानमंत्री आवास के काम में लगे रोडरोलर से दो बच्चियों की मौत के बाद मजदूर आक्रोशित हो उठे। वे आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। इसे लेकर पुलिस से कहासुनी भी हो गई। पुलिस हंगामा खत्म करने को शव पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहती थी। जितनी बार पुलिस शव की तरफ बढ़ती, लोग रोक देते। सख्ती पर खींचतान शुरू हुई।