फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three arrested for swindling 93 lakh rupees from two people under the pretext of crypto investment

Lucknow News: क्रिप्टो में निवेश के नाम पर दो लोगों से 93 लाख रुपये ठगे, तीन गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 06 Sep 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Three arrested for swindling 93 lakh rupees from two people under the pretext of crypto investment
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
लखनऊ। विभूतिखंड पुलिस ने आरबीआई और सेबी का अधिकृत एजेंट बताकर क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के नाम पर ठगी करने के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन जालसाजों ने दो लोगों से 93 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी दीक्षा शर्मा ने बताया कि राजाजीपुरम निवासी अखिलेश त्रिपाठी और रोहतास प्लूमेरिया निवासी अंजनी कुमार ने चार सितंबर को एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्होंने सिकंदर सौदागर, ननंद सिंह बिष्ट और पवन सिंह बिष्ट के खिलाफ धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। आरोपियों ने खुद को आरबीआई और सेबी का अधिकृत एजेंट बताया था। उन्होंने पीड़ितों को फर्जी अथॉरिटी लेटर भी दिखाए थे। जालसाजों ने क्रिप्टोकरेंसी में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा दिया। अखिलेश ने 43 लाख रुपये और अंजनी कुमार ने 50 लाख रुपये का निवेश किया था। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने न तो क्रिप्टोकरेंसी दी और न ही रकम लाैटाई।
विज्ञापन


होटल दयाल गेटवे में ठहरे थे आरोपी
शिकायत मिलने के बाद विभूतिखंड पुलिस ने छानबीन शुरू की। पुलिस को पता चला कि जालसाज होटल दयाल गेटवे के कमरा नंबर 509 में ठहरे थे। शुक्रवार को होटल के कमरे से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान महाराष्ट्र के ठाणे स्थित अंबरनाथ वेस्ट निवासी फरीदा सिकंदर, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रानीखेत स्थित सोनी गांव निवासी पवन बिष्ट और लखीमपुर खीरी के मिताैली स्थित बजरखा गांव निवासी अवधेश कुमार मिश्र के रूप में हुई। पवन वर्तमान में नई दिल्ली की लोधी कॉलोनी और अवधेश इंदिरानगर के आनंद धाम में रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी अथॉरिटी लेटर बरामद
विभूतिखंड पुलिस ने आरोपियों के पास से एप्पल कंपनी का लैपटॉप, तीन मोबाइल फोन, आरबीआई और सेबी के फर्जी अथॉरिटी लेटर, तीन अलग-अलग बैंकों की चेकबुक, दो पासबुक, दो पासपोर्ट, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड और तीन डेबिट कार्ड बरामद किए हैं। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में उनके कुछ साथियों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस उनके बारे में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed