{"_id":"6307489aa8e4216e455fea22","slug":"this-is-how-bjp-is-targeting-equations-of-up-by-declaring-bhoopendra-chaudhary-its-state-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP BJP Chief: भूपेंद्र चौधरी को कमान देकर भाजपा ने पश्चिमी यूपी के समीकरण साधे, जाट समाज पर है पकड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP BJP Chief: भूपेंद्र चौधरी को कमान देकर भाजपा ने पश्चिमी यूपी के समीकरण साधे, जाट समाज पर है पकड़
Thu, 25 Aug 2022 03:43 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Aug 2022 03:43 PM IST
सार
भूपेंद्र सिंह चौधरी जाट समाज पर पकड़ रखते हैं। भाजपा उनके सहारे पश्चिमी यूपी में सपा-रालोद गठबंधन को साधना चाहती है।
विज्ञापन
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भाजपा ने लंबे समय तक लगे कयासों के बाद भूपेंद्र सिंह चौधरी को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया है। वह जाट समाज से हैं और पश्चिमी यूपी और जाट बिरादरी पर मजबूत पकड़ रखते हैं। उनकी पहचान एक मजबूत जाट नेता की है।
विज्ञापन
चौधरी ने बुधवार को इस सिलसिले में भाजपा के शीर्ष नेताओं से दिल्ली में मुलाकात की थी। तभी से संभावना जताई जा रही थी कि गुरुवार को नए अध्यक्ष का एलान हो जाएगा।
विज्ञापन
भूपेंद्र चौधरी वर्तमान में योगी सरकार में पंचायती राज कैबिनेट मंत्री के पद पर हैं। वह 2016 में पहली बार विधान परिषद सदस्य चुने गए थे। 2017 में प्रदेश मे भाजपा की सरकार बनने पर उन्हें पंचायती राज विभाग का राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार बनाया गया था। 2019 में मन्त्रिमण्डल फेरबदल में चौधरी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ सरकार 2.0 में चौधरी को पुनः कैबिनेट मंत्री बनाते हुए पंचायती राज विभाग की जिम्मेदारी दी गई थी। चौधरी हाल ही में पुनः विधान परिषद सदस्य निर्वाचित हुए हैं।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त करने से लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी में सपा और रालोद गठबंधन से संभावित नुकसान को कम किया जा सकेगा।
अब तक रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों की सूची
स्वतंत्र देव सिंह - 16 जुलाई 2019 से आज तक - तीन साल 39 दिन
महेंद्रनाथ पांडेय - एक साल 319 दिन
केशव प्रसाद मौर्य - एक साल 145 दिन
लक्ष्मीकांत वाजपेयी - 3 साल 361 दिन
सूर्य प्रताप शाही - एक साल 337 दिन
रमापति राम त्रिपाठी - 1 साल 337 दिन
केशरीनाथ त्रिपाठी - 3 साल 47 दिन
विनय कटियार - 2 साल 24 दिन
कलराज मिश्र - 1 साल 311 दिन
ओम प्रकाश सिंह - 227 दिन
राजनाथ सिंह - 2 साल 284 दिन
कलराज मिश्र - 6 साल
कल्याण सिंह - 6 साल
माधव प्रसाद त्रिपाठी - 4 साल