सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, 15 मिनट में घर से उड़ाया माल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर के विपुलखंड-5 में सोमवार दोपहर महज 25 मिनट के लिए खाली मकान के ताले तोड़ दो लाख रुपये के जेवर-नगदी पर हाथ साफ कर दिए। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई।
एसओ अखिलेश चंद पांडेय के मुताबिक जैसे ही मकान में रहने वाली कावेरी पांडेय बच्चों को लेने पास ही अवध स्कूल के लिए निकलीं नीली जींस और स्काई ब्ल्यू शर्ट पहने एक बदमाश गली के मोड़ तक उनका पीछा करता रहा। कावेरी के निकल जाने के कुछ सेकंड बाद वह साथी की बाइक पर बैठा और कावेरी के मकान पर आ धमका।
महज 15 मिनट में वारदात अंजाम दे दोनों बाइक से निकल गए। लौटते समय पीछे बैठे चोर के पास झोला भी था। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे बदमाशों के हुलिए के आधार पर पुलिस कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।
एसओ के मुताबिक मकान जहनुद्दीन का है जो सऊदी अरब में रहते हैं। ग्राउंड फ्लोर पर उनका ताला लगा है जबकि फर्स्ट फ्लोर पर बलिया निवासी राजेश पांडेय पत्नी कावेरी और बेटे प्रियांश व दिव्यांश के साथ रहते हैं।
फोर्स को बुलाकर लिए गए उंगलियों के निशान
हजरतगंज में एक निजी कंपनी में काम करने वाले राजेश ने बताया कि सोमवार सुबह वह ऑफिस में थे। दोपहर 11.55 बजे कावेरी मकान में ताला लगाकर बच्चों को लेने स्कूल गई थी। ठीक 12.20 बजे वह लौटी तो मेन गेट का ताला टूटा मिला।
कमरे में पहुंची तो वहां के भी ताले टूटे थे। अलमारियां खुली थीं और सामान बिखरा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट्स बुलवाकर अंगुलियों के निशान व अन्य साक्ष्य जुटाए।
राजेश ने बताया कि चोरों ने डेढ़ लाख रुपये के जेवर, पांच हजार कैश समेत दो लाख का माल उड़ा दिया। उन्होंने अज्ञात बदमाशों पर एफआईआर दर्ज करा दी है।