{"_id":"6a651226bab327fb9a086785","slug":"the-young-mans-body-was-found-in-a-drain-lucknow-news-c-13-lko1070-1844506-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवक का शव नाले में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवक का शव नाले में मिला
Sun, 26 Jul 2026 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 26 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
दुबग्गा। काकोरी के कुशमौरा गांव के बाहर शनिवार सुबह 7:30 बजे संजीत उर्फ मन्ना गौतम (45) का शव नाले में मिला।
इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर के अनुसार, ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने नाले से संजीत का शव बाहर निकलवाया। शरीर पर कोई जाहिरा चोट नहीं थी। जेब से दो देशी शराब के क्वार्टर और 320 रुपये बरामद हुए। उनके भाई राकेश ने बताया कि संजीत को मिर्गी के दौरे पड़ते थे और वह शराब पीने के आदी थे। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे वह घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि शराब के नशे में नाले में गिरने से संजीत की मौत हुई होगी। उनके परिवार में पत्नी रंजीता, बेटा विकास और विवेक हैं।