{"_id":"613a101cf4b490586b6161d9","slug":"the-train-will-leave-for-ramayana-yatra-on-november-7-boarding-facility-will-also-be-available-at-lucknow-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामायण यात्रा के लिए सात नवम्बर को निकलेगी ट्रेन, लखनऊ स्टेशन पर भी उपलब्ध रहेगी बोर्डिंग की सुविधा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामायण यात्रा के लिए सात नवम्बर को निकलेगी ट्रेन, लखनऊ स्टेशन पर भी उपलब्ध रहेगी बोर्डिंग की सुविधा
Thu, 09 Sep 2021 07:16 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 09 Sep 2021 07:16 PM IST
सार
आईआरसीटीसी सात नवंबर से 23 नवंबर तक रामायण यात्रा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। 16 रात्रि एवं 17 दिन का टूर पैकेज दो व्यक्तियों के सेकेंड एसी में साथ में ठहरने पर 82,950 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। इस विशेष डीलक्स ट्रेन में फर्स्ट एसी तथा सेकंड एसी द्वारा यात्रा की जा सकती है।
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम आईआरसीटीसी की ओर से रामायण यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सात नवम्बर को रामायण यात्रा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसे लेकर गुरुवार को पैकेज लॉन्च किया गया है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत सिन्हा ने बताया कि आईआरसीटीसी सात नवंबर से 23 नवंबर तक रामायण यात्रा के लिए विशेष ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। आईआरसीटीसी द्वारा संचालित विशेष डीलक्स ट्रेन वातानुकूलित होगी। 16 रात्रि एवं 17 दिन का टूर पैकेज दो व्यक्तियों के सेकेंड एसी में साथ में ठहरने पर 82,950 रुपये प्रति व्यक्ति होगा। इस विशेष डीलक्स ट्रेन में फर्स्ट एसी तथा सेकंड एसी द्वारा यात्रा की जा सकती है।
विज्ञापन
यात्रा के अंतर्गत अयोध्या, चित्रकूट, हम्पी, जनकपुरी, प्रयागराज, रामेश्वरम, सीतामढ़ी एवं वाराणसी की यात्रा कराई जाएगी। ट्रेन नई दिल्ली से चलकर अयोध्या, सीतामढ़ी, वाराणसी, मणिकापुर, नाशिक, रामेश्वरमए होते हुए दिल्ली वापस आएगी। इस ट्रेन में बोर्डिंग की सुविधा लखनऊ स्टेशन पर भी उपलब्ध रहेगी। पैकेज में नाश्ता, दोपहर व रात का खाना, स्थानीय यात्रा के लिए एसी बसें एवं डीलक्स रूम में ठहरने की व्यवस्था रहेगी। पैकेज के लिए पर्यटन भवन स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय से संपर्क कर बुकिंग कराई जा सकती है।
विज्ञापन