फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   the deadbody of property dealer found in forest

लापता प्रॉपर्टी डीलर का शव बेहटा नदी के पास जंगल में मिला

Fri, 19 Mar 2021 01:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
the deadbody of property dealer found in forest
लखनऊ। गोसाईंगंज के नूरपुर बेहटा गांव में नदी किनारे जंगल में बृहस्पतिवार को गुडंबा निवासी प्रॉपर्टी डीलर तौसीफ का शव मिला। वह नौ मार्च को चिनहट से संदिग्ध हालात में लापता हुआ था। गुमशुदगी गुडंबा थाने में दर्ज कराई गई थी। परिवारीजनों ने आरोप लगाया है कि उसकी हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है। पुलिस जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, उस पर करीब 1.25 करोड़ रुपये का कर्ज था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार को नूरपुर बेहटा जंगल में आदिलनगर निवासी तौसीफ का शव मिला। पुलिस ने शव को करीब 9-10 दिन पुराना बताया है जो क्षत-विक्षत हो चुका था। जानवर चरा रहे चरवाह ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। उधर लापता की तलाश कर रहे मृतक के साले जैद को भी शव मिलने की जानकारी मिली। परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शव की शिनाख्त तौसीफ के रूप में की। प्रभारी निरीक्षक गुडंबा फरीद अहमद के मुताबिक, तौसीफ पर करीब 1.25 करोड़ रुपये कर्ज था। यह रकम उसने प्रॉपर्टी के कारोबार में लगाने के लिए रिश्तेदारों, दोस्तों व अन्य लोगों से ली थी। लोग रकम वापस करने के लिए दबाव बना रहे थे। परिवारीजन जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। तौसीफ के लापता होने के दो दिन बाद परिवारीजन ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने उनके घर से लेकर कार्यालय के बीच कई स्थानों की सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें वह अकेले पैदल निकलते दिखा।
विज्ञापन

मटियारी से संदिग्ध हालात में हुआ था लापता
मृतक तौसीफ के साले जैद के मुताबिक, तौसीफ प्रॉपर्टी का काम करता था जिसमें उसने पार्टनर को एक बड़ी धनराशि जमीन में लगाने के लिए दी थी। परिवारीजन ने मृतक के साथ काम करने वाले एक करीबी पर हत्या कर शव जंगल में फेंकने का आरोप लगाया है। मृतक के परिवार मे पत्नी तसरीबा बानो के अलाव तीन बेटे फहद, असद और शाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम लोकेशन गोसाईंगंज में मिली
परिवारीजन के मुताबिक, 9 मार्च को दोपहर में वह मटियारी में कार्यालय से निकला था। इसके बाद वह चारबाग, महानगर गया। वहां से फिर गोसाईंगंज की तरफ चला गया। उसकी अंतिम लोकेशन गोसाईंगंज मिली थी। परिवारीजन ने पुलिस को बताया कि एक बार पहले भी तौसीफ ने खुदकुशी का प्रयास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed