फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Teachers relieved of health and financial worries: Pathak

स्वास्थ्य, आर्थिक चिंताओं से मुक्त हुए शिक्षक : पाठक

Thu, 09 Jul 2026 01:38 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Teachers relieved of health and financial worries: Pathak
आईजीपी के कार्यक्रम में शिक्षकों के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेशा पाठक व अन्य।
लखनऊ। बेसिक व माध्यमिक शिक्षकों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना की शुरुआत बुधवार को हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में योजना का शुभारंभ किया। इसी क्रम में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य कार्यक्रम की शुरुआत उप मुख्यमंत्री डॉ. ब्रजेश पाठक ने की। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षकों व कर्मचारियों के साथ हमेशा खड़ी है।
विज्ञापन

पाठक ने कहा कि इस योजना से राज्य के करीब 12 लाख शिक्षकों और कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। शिक्षकों और उनके आश्रितों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक के कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। ब्रजेश पाठक ने कहा कि यह ऐतिहासिक कदम है। जब शिक्षक स्वास्थ्य और आर्थिक चिंताओं से मुक्त होंगे, तभी बच्चों का भविष्य संवारने में पूरी ऊर्जा लगा सकेंगे। मौके पर बेसिक व माध्यमिक के 600 कर्मचारी व शिक्षक मौजूद रहे। विधायक डॉ. नीरज बोरा, शिक्षक एमएलसी उमेश द्विवेदी, बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र पांडेय भी समारोह में थे।
विज्ञापन

ब्लॉकों में हुए आयोजन
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत ब्लॉकों में भी खंड शिक्षा अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम हुए। मोहनलालगंज, गोसाईंगंज, सरोजनीनगर, माल, मलिहाबाद, काकोरी, बख्शी का तालाब में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षक व कर्मचारी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंच पैकेट के लिए मची होड़
इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों को लंच पैकेट वितरित किए गए। इस दौरान पैकेट पहले लेने के लिए होड़ मच गई। शिक्षकों ने धक्का-मुक्की भी की।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed