फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   teacher beats up injured student in raebareli

टीचर ने कमरा बंद करके बच्चे के साथ किया अमानवीय व्यवहार!

Sat, 25 Jul 2015 01:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, रायबरेली Updated Sat, 25 Jul 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
teacher beats up injured student in raebareli

रायबरेली के महराजगंज के एक निजी स्कूल के शिक्षक की क्रूरता ने गुरु-शिष्य संबंधों को तार-तार कर दिया। कक्षा दो के एक जख्मी छात्र को कमरे में बंद करके जमकर पीटा। इससे उसे काफी अंदरूनी चोटें आईं।

विज्ञापन


तीन महीने पहले हादसे में घायल हुए छात्र का पैर फ्रैक्चर हो गया था। टीचर की पिटाई के बाद छात्र दहशत में है। शुक्रवार को मामला डीएम के संज्ञान में आने पर बीएसए को जांच कराकर कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद बीईओ ने डीएम दफ्तर पहुंचकर बच्चे व उसके पिता के बयान दर्ज किए हैं। जीबीएस पब्लिक स्कूल में छात्र का नाम काटकर स्कूल से भगाने का मामला उजागर होने के बाद शुक्रवार को बाबा देवदास मेमोरियल पब्लिक स्कूल सलेथू में कक्षा दो के छात्र हर्ष शुक्ला को कमरे में बंद करने के मामले ने शिक्षकों की क्रूरता की कलई खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

‌‌प‌िता ने लगाए ये आरोप

teacher beats up injured student in raebareli

शुक्रवार को डीएम को दिए शिकायती पत्र में घुरौना गांव निवासी हर्ष के पिता वेदप्रकाश शुक्ला ने आरोप लगाया है कि बीती एक अप्रैल को उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया था। पैर फ्रैक्चर होने के कारण स्कूल नहीं जा सका था।
 
बीती 22 जुलाई को वह स्कूल गया तो शिक्षक बीरेंद्र ने बच्चे को कमरे में बंद करके पिटाई कर दी। उसके गले में चोट के निशान हैं। धकेलने के कारण उसके दूसरे पैर में भी चोट आ गई है।

पिता और उसके छात्र बेटे ने आरोप लगाया कि दूसरा पैर भी तोड़ने की धमकी दी है, इसकी शिकायत प्रधानाचार्य से की, लेकिन उन्होंने भी कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने जांच कराकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed