फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Take action against engineers by blacklisting contractors: Moti Singh

ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर इंजीनियरों पर करें कार्रवाई : मोती सिंह

Fri, 12 Feb 2021 12:07 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 12 Feb 2021 12:07 PM IST
विज्ञापन
Take action against engineers by blacklisting contractors: Moti Singh
मोती सिंह।
प्रतापगढ़ में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत खराब सड़क निर्माण पर ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने दिए हैं। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी विभागों के प्रमुख सचिवों को निर्देश दिए कि हरदोई, प्रतापगढ़, चंदौली व सोनभद्र के पीडब्ल्यूडी और ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियंताओं पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन


योजना भवन में बृहस्पतिवार को ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण की साधारण सभा में ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि पीएमजीएसवाई-3 के बैच-1 में स्वीकृत 6287.37 किमी सड़कों का निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाए। उन्होंने प्रतापगढ़ में खराब सड़क निर्माण पर ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग केअधिकारियों ने बताया कि चार ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट किया गया है।
विज्ञापन


16 पैकेजों से संबंधित 14 ठेकेदारों की जमानत धनराशि जब्त की गई है। अभिकरण के सीईओ सुजीत कुमार ने पीएमजीएसवाई के तहत निर्माण की रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं दूसरी ओर ग्राम्य विकास राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बलिया में पैकेज संख्या 1088 पर हुए घटिया निर्माण कार्य की जांच विशेष टीम से कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed