{"_id":"65369c23e0b37c4d790c1ca3","slug":"swami-prasad-maurya-said-the-morale-of-babas-of-criminal-character-is-high-in-yogi-government-2023-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोले स्वामी प्रसाद मौर्य: योगी राज में आपराधिक चरित्र के बाबाओं के हौसले बुलंद, आजम की हो सकती है हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोले स्वामी प्रसाद मौर्य: योगी राज में आपराधिक चरित्र के बाबाओं के हौसले बुलंद, आजम की हो सकती है हत्या
Tue, 24 Oct 2023 11:37 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Tue, 24 Oct 2023 11:37 AM IST
सार
पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य के विवादित बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह धर्माचार्यों का गुण नहीं है। ये कुख्यात और अपराधी चरित्र के लोग हैं।
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि योगी राज में आपराधिक चरित्र के बाबाओं के हौसले बुलंद हैं। उन्हें लगता है कि कोई भी उनका बाल बांका नहीं कर सकता। संबंधित अखाड़ों को ऐसे बाबाओं के बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पुलिस हिरासत में पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खां की हत्या करवा सकती है।
विज्ञापन
पीठाधीश्वर परमहंस आचार्य के विवादित बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह धर्माचार्यों का गुण नहीं है। ये कुख्यात और अपराधी चरित्र के लोग हैं। साधु के भेष में खुद को छिपाए हैं। पुलिस भी तमाशा देख रही है। इसी का नतीजा है कि इस प्रकार के बोल बोलने वाले लोग पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
विज्ञापन
आज यूपी में बाबाजी की सरकार है, जिससे अपराधी चरित्र के बाबाओं के हौसले बढ़े हुए हैं। आजम खां के खुद के एनकाउंटर संबंधी बयान पर स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आजम खां राजनीतिक दुर्भावना के शिकार हुए हैं। इस सरकार को कानून में यकीन नहीं है, इससे पहले भी पुलिस हिरासत में हत्या की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन
परमहंस आचार्य ने दिया था ये बयान
अयोध्या के परमहंस आचार्य ने सोमवार को राजधानी में फिर से एक बड़ा विवादित बयान दिया है। परमहंस ने सपा के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य को मारने वाले को 25 करोड़ का इनाम देने की घोषणा को दोहराया। उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद सनातन विरोधी हैं, वह जिस भाषा में समझेंगे उसी भाषा में समझाएंगे। कहा कि अबकी बार पानी नाक के ऊपर से बहा तो उनका काम तमाम हो जाएगा।