फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amar ujala ground report : Summer in Uttar Pradesh heat stroke maximum and minimum temperature

अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट: यूपी में गर्मी से लोग बेहाल, जानिए अपने शहर का हाल

Wed, 27 May 2020 07:20 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 27 May 2020 07:20 PM IST
सार

27 मई को उत्तर प्रदेश के शहरों का तापमान
  • अलीगढ़ अधिकतम - 44 डिग्री सेल्सियस
  • आगरा अधिकतम - 46 डिग्री सेल्सियस
  • मेरठ अधिकतम - 42 डिग्री सेल्सियस
  • झांसी अधिकतम - 46 डिग्री सेल्सियस
  • कानपुर अधिकतम - 44 डिग्री सेल्सियस
  • लखनऊ अधिकतम - 44 डिग्री सेल्सियस
  • वाराणसी अधिकतम - 44 डिग्री सेल्सियस
  • गोरखपुर अधिकतम - 38 डिग्री सेल्सियस
  • प्रयागराज अधिकतम - 46 डिग्री सेल्सियस
  • गाजियाबाद अधिकतम - 46 डिग्री सेल्सियस

विज्ञापन
amar ujala ground report : Summer in Uttar Pradesh heat stroke maximum and minimum temperature
उत्तर प्रदेश में गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर प्रदेश में गर्मी और लू कहर ढा रही है। मई का महीना खत्म होने को है और गर्मी अपने चरम पर पहुंच गई है। तापमान हर रोज अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ रहा है। आम और खास हर कोई बेहाल है और बारिश की दुआ मांग रहा है। लॉकडाउन के बीच अंगारे सी सड़क पर नंगे पांव चलते मजदूर हों या अपने पसीने से फसलों को सींचने वाले किसान, हर कोई आसमान की ओर टकटकी लगाए बैठा है। उत्तर प्रदेश में कहां कैसा है मौसम का हाल इस पर अमर उजाला की ग्राउंड रिपोर्ट- 

विज्ञापन



विज्ञापन


आगरा में प्रचंड गर्मी, पारा पहुंचा 46 डिग्री के पार
ताजनगरी का पारा 46 डिग्री से पार पहुंच गया है। ऐसे में लोगों को हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त का सबसे ज्यादा खतरा है। लापरवाही से मरीज की मौत भी संभव है। गर्मी के इस रूप को देखते हुए जिले में इमरजेंसी मदद के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। लोगों को सुबह 11 से दोपहर चार बजे तक धूप में नहीं निकलने की नसीहत दी है।  आगे पढ़ें 
विज्ञापन
विज्ञापन


आगरा में बढ़ने लगे उल्टी-दस्त के मरीज
आगरा में लू चलने से हीट स्ट्रोक और उल्टी दस्त के मरीज तेजी से बढ़े हैं। अकेले एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 30 फीसदी मरीजों की वृद्धि हुई है। ये हीट स्ट्रोक और उल्टी दस्त के हैं। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन भी हो रहा है। निजी अस्पतालों में भी इसी तरह मरीज बढ़े हैं। एसएन इमरजेंसी में मेडिसिन विभाग में रोजाना 35-50 मरीज और टेलीमेडिसिन में 40-40 कॉल आ रहे हैं। इनमें से 10 से 15 फीसदी में उल्टी-दस्त, डिहाइड्रेशन, हीटस्ट्रोक की परेशानी है। और पढ़ें

amar ujala ground report : Summer in Uttar Pradesh heat stroke maximum and minimum temperature
गर्मी में नदी में नहाते बच्चे - फोटो : PTI

मेरठ में टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, रेड अलर्ट घोषित
लगातार बढ़ते पारे ने मेरठ में मंगलवार को पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। भीषण गर्मी को देखते हुए मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के मुताबिक अभी गर्मी का यह दौर जारी रहेगा और दो दिन हीट वेव बनी रहेगी। और पढ़ें...

चित्रकूट में दोपहर को घर से बाहर निकलना भी मुश्किल
नौतपा में चित्रकूट का तापमान लगातार दूसरे दिन 47 डिग्री रहा। इससे दोपहर तक तो लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। हालांकि शाम को बादल छा गए और तेज आंधी चलने लगी। इससे लोगों को कुछ राहत जरूर मिली। तापमान भी लुढ़ककर 37 डिग्री पर पहुंच गया, लेकिन उसके बाद उमस ने और परेशानी बढ़ा दी। और पढ़ें

amar ujala ground report : Summer in Uttar Pradesh heat stroke maximum and minimum temperature
यूपी में गर्मी - फोटो : PTI

कानपुर में अब तक का सबसे गर्म दिन रहा सोमवार
कानपुर सहित आसपास के जिलों में जेठ की गर्मी चरम पर है। कूलर, पंखे हांफने लगे हैं। गर्म हवाओं के थपेड़ों के चलते घर में भी राहत नहीं है। रविवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दिन में 45 डिग्री और रात में 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। और पढ़े

रविवार को सूबे में सबसे गर्म रहा प्रयागराज
रविवार को सूरज दिन भर आग का गोला बना रहा। आसमान में बरसती आग और लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। 46.3 डिग्री तापमान के साथ प्रयागराज सूबे में सबसे गरम शहर बना रहा। मौसम विभाग ने 28 मई तक हीट वेव की चेतावनी जारी की है। इस दौरान सूखी गरमी परेशानी का कारण बनेगी। और पढ़ें

amar ujala ground report : Summer in Uttar Pradesh heat stroke maximum and minimum temperature
गर्मी का बढ़ता सितम - फोटो : ANI

अभी सात दिनों तक तपती रहेगी धरती, नहीं मिलेगी राहत
ज्येष्ठ शुक्ल द्वितीया रविवार मध्यरात्रि के बाद 2:33 पर सूर्यदेव रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गए हैं। इसके साथ ही 25 मई से नौतपा शुरू हो गए हैं, जो कि 2 जून तक रहेंगे। इंडियन काउंसिल ऑफ एस्ट्रोलॉजिकल साइंस के संयुक्त सचिव आचार्य कौशल वत्स के अनुसार, इन दिनों सूर्य कर्क रेखा के सबसे करीब रहता है। ऐसे में कर्क रेखा के आसपास वाले क्षेत्रों में सूर्य की सीधी किरणें पड़ने से भीषण गर्मी होती है। इसका असर उत्तर भारत में भी नजर आएगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, इस समयकाल में ही सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते हैं। शुरू के नौ दिन रोहिणी के तपने के माने गए हैं। साल में एक बार ही सूर्य और रोहिणी का समागम होता है। ज्येष्ठ माह में सूर्य के वृषभ राशि के 10 अंश से 23 अंश 40 कला तक नौतपा कहलाता है।और पढ़ें 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed