Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Preparations underway for attachment of property against history-sheeter Rishabh Rai

लखनऊ: मॉडल श्रद्धा के करीबी हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय के खिलाफ कुर्की की तैयारी, अभी जेल में बंद है मुख्य आरोपी

Sat, 21 Nov 2026 10:55 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sat, 21 Nov 2026 10:55 PM IST
सार

Model Shraddha Dubey case: इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 में अलीगंज थाने में दर्ज लूट के एक मामले में फरार ऋषभ राय के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। 

विज्ञापन
Lucknow: Preparations underway for attachment of property against history-sheeter Rishabh Rai
श्रद्धा दुबे अभी जेल में हैं। - फोटो : इंस्ट्राग्राम।

विस्तार

मॉडल श्रद्धा के करीबी और मड़ियांव के फैजुल्लागंज निवासी हिस्ट्रीशीटर ऋषभ राय के खिलाफ अलीगंज पुलिस जल्द कुर्की की कार्रवाई कर सकती है। पुलिस कुर्की से पहले ऋषभ के मड़ियांव स्थित घर पर नोटिस भी चस्पा करा चुकी है। अक्तूबर में उसे छह माह के लिए जिलाबदर किया गया था।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अलीगंज ध्रुव कुमार ने बताया कि वर्ष 2026 में अलीगंज थाने में दर्ज लूट के एक मामले में फरार ऋषभ राय के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है। कोर्ट से आदेश मिलते ही कार्रवाई की जाएगी। मूलरूप से गोरखपुर के बड़हलगंज का निवासी ऋषभ मड़ियांव के फैजुल्लागंज में जुड़वा मंदिर के पास रहता है। 
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ने बताया कि एक लाख रुपये की रंगदारी न देने पर कारोबारी शिवा शर्मा पर जानलेवा हमले के आरोपी ऋषभ को छह माह के लिए जिलाबदर किया जा चुका है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, रंगदारी, मारपीट और लूट के 18 से अधिक मामले विभिन्न थानों में दर्ज हैं। कुछ माह पहले ऋषभ ने शिवा से एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रकम न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। इस मामले में शिवा की मां रंजना ने ऋषभ और उसके आठ से दस साथियों के खिलाफ विभूतिखंड थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इस मामले में ऋषभ जेल गया था और हाल ही में जमानत पर छूटा था। इंस्पेक्टर के मुताबिक, वह अलीगंज थाने में दर्ज लूट के एक अन्य मामले में फरार चल रहा है। इसी मामले में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed