प्रचंड गर्मी... टूटा 10 साल का रिकॉर्ड, रेड अलर्ट घोषित, पश्चिमी यूपी में आंधी-बारिश के आसार
- 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया अधिकतम तापमान
- मेरठ 29-30 मई को आंधी-बारिश का बन रहा मौसम
- पश्चिमी यूपी में 45 डिग्री के पार जा सकता है पारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रचंड गर्मी के बीच मंगलवार को दस साल का रिकॉर्ड टूट गया। भीषण गर्मी को देखते हुए मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिन तापमान 42-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
मई में गर्मी के बढ़ते कहर ने पिछले 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिलहाल आसमान साफ रहने से गर्मी का असर तेज महसूस हो रहा है। कूलर और एसी भी इस गर्मी से राहत देने में नाकाम होते दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। न्यूनतम तापमान भी 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले साल 26 मई को अधिकतम तापमान 38.8 और न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रहा था।
अभी राहत की उम्मीद नहीं
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष के मुताबिक अभी गर्मी का यह दौर जारी रहेगा। अगले तीन दिन का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। अभी दो दिन हीटवेव बनी रहेगी। मंगलवार को पिछले 10 साल में सबसे अधिक गर्मी रही। बढ़ती गर्मी के चलते पश्चिमी यूपी में रेड अलर्ट जारी कर दिया है।
बारिश से ही मिलेगी राहत
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है, जिसके चलते 29 व 30 मई को बारिश व आंधी के आसार हैं। बारिश होने से ही गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें: मेरठ में नहीं थम रहा कोरोना का कहर, आज फिर मिले 10 नए केस, 386 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या
पशुओं और फसलों का रखें ध्यान
कृषि एवं प्रौद्योगिकी के वैज्ञानिक डॉ. आरएस सेंगर के अनुसार इस प्रचंड गर्मी में दुधारू पशुओं को ऐसी जगह रखें जहां लू का प्रकोप कम हो। उन्हें रोजाना नहलाएं। हरे चारे का प्रयोग करें। ऐसी गर्मी में दूध का उत्पादन भी कम हो जाता है। बढ़ती गर्मी में फसलों में भी पानी लगाने की जरूरत है। गर्मी और हीटवेव से गन्ना, मूंग, उड़द, ज्वार, मक्का, खीरा, ककड़ी, तरबूज, करेला, खरबूजा, मिर्च, लौकी, तौरी आदि के उत्पादन का असर दिखाई देगा।
दो दिन से गिरा एक्यूआई
बढ़ती गर्मी के बीच दो दिन से एयर क्वालिटी इंडेक्स भी गिरा है। दो दिन पहले एक्यूआई 254 पहुंच गया था, जो मंगलवार को 164 दर्ज किया गया।
पिछले 10 साल में मई का अधिकतम तापमान
वर्ष अधिकतम
2011 43.2
2012 44.0
2013 43.5
2014 42.5
2015 43.5
2016 43.5
2017 43.0
2018 43.2
2019 44.0
2020 44.5
(आंकड़े आईआईएफएसआर से हैं)
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/