{"_id":"5ecace8fa75c5b30ac150ccc","slug":"weather-will-change-rapidly-in-next-48-hours-then-storm-water-warning","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी: जेठ की तपिश ने झुलसाया, पारा @45, अगले 48 घंटे में तेजी से बदलेगा मौसम, फिर आंधी-पानी की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जेठ की तपिश ने झुलसाया, पारा @45, अगले 48 घंटे में तेजी से बदलेगा मौसम, फिर आंधी-पानी की चेतावनी
Mon, 25 May 2020 01:36 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 25 May 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
भीषण धूप ने किया बेहाल
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश में कानपुर सहित आसपास के जिलों में जेठ की गर्मी चरम पर है। कूलर, पंखे हांफने लगे हैं। गर्म हवाओं के थपेड़ों के चलते घर में भी राहत नहीं है। रविवार को इस सीजन का सबसे अधिक तापमान दिन में 45 डिग्री और रात में 30 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Trending Videos
भीषण गर्मी से पक्षी भी बेहाल
- फोटो : amar ujala
मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान आज के सामान्य से 4.7 डिग्री और रात का तापमान सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। हर महीने में अलग-अलग दिनों का अलग-अलग तापमान निर्धारित है।
गर्मी से बेहाल पुलिस
- फोटो : amar ujala
पिछले एक सप्ताह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान लगातार सामान्य से अधिक चल रहा है। अगले सप्ताह तक इसमें 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण धूप में खड़े पुलिसकर्मी
- फोटो : amar ujala
अगले 48 घंटे में फिर आंधी-पानी
बंगाल की खाड़ी में उठे अम्फान चक्रवात का असर अभी खत्म नहीं हुआ है। प्रदेश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले 48 घंटे में यह सक्रिय हो सकता है। इस संबंध में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है।
बंगाल की खाड़ी में उठे अम्फान चक्रवात का असर अभी खत्म नहीं हुआ है। प्रदेश के मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में अगले 48 घंटे में यह सक्रिय हो सकता है। इस संबंध में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
भीषण गर्मी में सड़क पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : amar ujala
इसके मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों (बुंदेलखंड के कई जिले शामिल) जहां तेज आंधी के साथ बारिश हो सकती है। कहीं-कहीं ओले भी पड़ने के आसार हैं। पीलीभीत, लखीमपुर, शाहजहांपुर, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद, कासगंज, हरदोई, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर के कुछ हिस्से तथा आसपास के जिलों में बारिश होने की संभवना है।