Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   PGI news

Lucknow News: पीजीआई में डॉक्टरों की कैंटीन में कुत्ता खा रहा बूँदी

Sat, 21 Nov 2026 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
PGI news
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। पीजीआई में कम्युनिटी सेंटर के पास खुली कैंटीन में खुले बर्तन में रखी बूंदी आवारा कुत्ता खा रहा है। खाद्य सामग्री को ढकने तक का इंतजाम यहां पर नहीं है और न ही निगरानी। कैंटीन की बदइंतजामी का यह नजारा एक कर्मचारी ने कैमरे में कैद किया। घटना के वक्त कैंटीन में एक कर्मचारी मौजूद था, लेकिन वह दूसरे काम में जुटा रहा।

डॉक्टरों के लिए संचालित कैंटीन में खुले में भोजन तैयार किया जा रहा है। खाने-पीने की चीजें खुले बर्तनों में रखी हैं। ऐसे में आवारा जानवरों का भोजन तक पहुंचना आसान है। कुत्ते के मुंह लगाने से भोजन में बैक्टीरिया और अन्य रोगाणु पहुंच सकते हैं। दूषित भोजन खाने से डॉक्टरों और कर्मचारियों को पेट संबंधी संक्रमण समेत दूसरी बीमारियों का खतरा हो सकता है। वहीं पास में तेज से भरी कढ़ाई भी खुले में रखी थी। तेल की गुणवत्ता भी सवालों के घेरे में हैं। पीजीआई जैसे चिकित्सा संस्थान में डॉक्टरों की कैंटीन की यह हालत खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। डॉक्टर मरीजों को संक्रमण से बचाव और साफ-सफाई का पाठ पढ़ाते हैं, लेकिन उनकी अपनी कैंटीन में भोजन की सुरक्षा के बुनियादी इंतजाम तक नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed