{"_id":"5ecd3af78ebc3e906a219e8e","slug":"hot-weather-in-chitrakoot-chitrakutt-news-knp5621398169","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूटः दुपहरीभर तपे शाम को मिली राहत, बादल छाने पर 37 डिग्री लुढ़का पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूटः दुपहरीभर तपे शाम को मिली राहत, बादल छाने पर 37 डिग्री लुढ़का पार
विज्ञापन
भीषण गर्मी में चित्रकूट के बस स्टैंड के पास राह चलते महिला का बच्चा प्यास से बिलबिला उठा तो हैंडप?
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतपा में चित्रकूट का तापमान दूसरे दिन 47 डिग्री रहा, इससे दोपहर तक लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। शाम को छाए बादल व आंधी आने की संभावना पर लोगों को कुछ राहत मिली। तापमान भी लुढ़ककर 37 तक पहुंच गया लेकिन उमस बनी रही। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
पूरे बुंदेलखंड में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच मंगलवार की दोपहर तक चित्रकूट जिले में भी उमस भरी गर्मी रही। लोगों का घरों से बाहर निकलना दूबर हो रहा है। लॉकडाउन के चलते वैसे भी बाजार में भीड़ कम है, लेकिन जरूरी काम के लिए निकले लोग गर्मी से परेशान दिखे।
ऐसी धूप में भी बैंकों में लोगों की लंबी लाइन लगी रही। ग्रामीण क्षेत्र में किसी भी बैंक में छांव व पेयजल की व्यवस्था नहीं की गई लेकिन मजबूरी में लोग अपनी बारी के आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
शाम को पांच बजे से अचानक मौसम ने करवट ली आंधी आने के आसार से जिले के कई स्थानों की बिजली आपूर्ति बंद की गई। आसमान में बादल छाए तो बारिश की संभावना भी बनी।
बारिश तो अभी नहीं हुई लेकिन गर्मी से सभी को राहत मिली। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवंा के मौसम विभाग के विशेषज्ञ डा. मनोज शर्मा ने बताया कि फिलहाल यह मौसम में बदलाव आंशिक ही है अभी भीषण गर्मी ही पडे़गी।