{"_id":"5ecd55e3b6bf8f4e706f0f1d","slug":"weather-update-alert-issued-in-agra-due-to-heat","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रचंड गर्मी पर आगरा में अलर्ट, सुबह 11 से दोपहर चार बजे तक घरों से न निकलें लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचंड गर्मी पर आगरा में अलर्ट, सुबह 11 से दोपहर चार बजे तक घरों से न निकलें लोग
Wed, 27 May 2020 12:03 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 27 May 2020 12:03 AM IST
सार
- ताजनगरी का पारा 46 डिग्री से पार पहुंच गया है।
- प्रचंड गर्मी के चलते रैपिड रिस्पांस टीम बनाई गई।
विज्ञापन
कपड़े ढककर धूप से बच्चों को बचाव करतीं महिलाएं (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संकट के बीच आगरा में गर्मी के तेवर देखकर स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। रैपिड रिस्पांस टीम बनाते हुए सुझाव भी दिए हैं। लोगों को सुबह 11 से दोपहर चार बजे तक धूप में नहीं निकलने की नसीहत दी है।
विज्ञापन
ताजनगरी का पारा 46 डिग्री से पार पहुंच गया है। इसमें हीट स्ट्रोक, डिहाइड्रेशन, उल्टी-दस्त का सबसे ज्यादा खतरा है। लापरवाही से मरीज की मौत भी संभव है। किसी इमरजेंसी पर रैपिड रिस्पांस टीम मौके पर पहुंचकर मरीज को भर्ती कराएगी।
विज्ञापन
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. आरसी पांडेय ने बताया कि हीट स्ट्रोक में चक्कर, कमजोरी होना, सिर में दर्द, उल्टी होने की समस्या होती है। हालत गंभीर होने पर मरीज बेहोश हो सकता है। लोगों से अपील है कि जो एडवाइजरी जारी की है, उसका गंभीरता से पालन करें।
विज्ञापन
ये दिए गए हैं सुझाव
1. बच्चों और पालतू जानवरों को खड़ी कार में छोड़कर न जाएं।
2. सुबह 11 से दोपहर चार बजे के बीच बाहर न जाएं।
3. जरूरी कार्य होने पर बाहर जाएं तो गीले कपड़े से सिर, चेहरा ढकें।
3. धूप में बाहर जाना जरूरी है तो चश्मा और छाता का उपयोग करें।
4. सूती कपड़े पहनें, गहरे रंग के और कसे हुए कपड़े पहनने से बचें।
5. लस्सी, चावल का पानी, नींबू-पानी, छाछ और पानी भरपूर पिएं।
6. बासी भोजन और तले-चटपटे भोजन को खाने से बचें।
7. उल्टी-दस्त होने पर बच्चों को ओआरएस का घोल पिलाएं।
8. सुबह-शाम घर के दरवाजे और खिड़कियों को खुला रखें, जिससे हवा आए।
9. दिन में दरवाजे-खिड़कियों पर पर्दा लगाएं।