फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   UP: Prayagraj was the hottest in the state, mercury 46.3, fire raining from the sky

यूपीः सूबे में सबसे गर्म रहा प्रयागराज, पारा 46.3, आसमान से बरसती रही आग

Mon, 25 May 2020 12:25 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 25 May 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
UP: Prayagraj was the hottest in the state, mercury 46.3, fire raining from the sky
prayagraj news - फोटो : prayagraj

रविवार को सूरज दिन भर आग का गोला बना रहा। आसमान में बरसती आग और लू के थपेड़ों से लोग परेशान रहे। 46.3 डिग्री तापमान के साथ प्रयागराज सूबे में सबसे गरम शहर बना रहा। मौसम विभाग ने 28 मई तक हीट वेव की चेतावनी जारी की है। इस दौरान सूखी गरमी परेशानी का कारण बनेगी।

विज्ञापन


सुबह से ही तेज धूप लोगों के शरीर पर चुभती रही। घर से बाहर निकले लोगों की त्वचा पर जलन हुई। सड़कें आंच मार रही थीं। चौराहों पर सिग्नल पर रुके लोग गर्म हवाओं और तेज धूप से परेशान रहे। सिर चकराने की शिकायत करने वालों की संख्या ज्यादा रही। ईद की खरीददारी करने सिविल लाइंस, कटरा, सुलेम सराय के बाजार पहुंचे लोग लू के थपेड़ों और तेज धूप से छाया तलाश करते रहे। 

विज्ञापन

UP: Prayagraj was the hottest in the state, mercury 46.3, fire raining from the sky
prayagraj news - फोटो : prayagraj
रविवार को अचानक तमतमाया सूरज और तेज धूप से अधिकतम तापमान रिकार्ड बनाने वाला रहा। अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान छलांग लगाकर 28.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

इस कारण रात में भी गर्म हवाएं सताती रहीं। लोगों की मानें तो घरों की दीवारें तपती रहीं। तेज गर्मी के कारण वातावरण में नमी का स्तर गोता लगा गया। आर्द्रता अधिकतम 68 और न्यूनतम 22 फीसदी दर्ज की गई। दोपहर के तापमान से इतर शाम को पारा कुछ नरम पड़ा। लेकिन इसमें तीन डिग्री से ज्यादा की कमी नहीं आई। 

मौसम विज्ञानी प्रो. एचएन मिश्रा के मुताबिक हमें सूखी तेज गर्मी के लिए तैयार रहना होगा। अभी गर्म हवाएं और सताएंगी। इस सप्ताह तो इसी तरह की तेज सूखी गर्मी त्वचा को झुलसाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed