{"_id":"5fb6a3c653901044a70fce3e","slug":"student-leaders-will-also-campaign-for-bjp-candidates","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र नेता भी भाजपा उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र नेता भी भाजपा उम्मीदवारों के लिए करेंगे प्रचार
Thu, 19 Nov 2020 10:26 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 19 Nov 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा ने विधान परिषद के शिक्षक स्नातक चुनाव में पूर्व और वर्तमान छात्र नेताओं के जरिए मतदाताओं को साधने की तैयारी की है। विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक के आवास पर बृहस्पतिवार शाम आयोजित बैठक में लखनऊ विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्विद्यालय और महाविद्यालयों के छात्र संघ के पूर्व पदाधिकारियों ने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार प्रसार करने का निर्णय लिया।
ब्रजेश पाठक ने बताया कि बैठक में एक स्वर में भाजपा के स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी अवनीश सिंह व उमेश द्विवेदी को जिताने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि छात्र नेता अपने रिश्तेदारों,पड़ोसियों व अपने पुराने सहपाठियों से संपर्क कर एक-एक वोट भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में डलवाने का कार्य करेंगे।
पाठक ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटे है। चुनाव में संसाधनों की कमी नही आने दी जाएगी। प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह ने बैठक में सभी को जिलेवार जिम्मेदारी भी सौंपी गई। सुशील तिवारी पम्मी,अतुल दीक्षित व बजरंगी सिंह बज्जू को बूथवार व समन्वय की जिम्मेदारी भी दी गई।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य रूप से अनुपम त्रिपाठी, सुरेंद्र दीक्षित,अवनींद्र सिंह, दयाशंकर पांडेय,नागेंद्र सिंह,धीरज पांडेय, संतोष बाजपेई, अरविंद जायसवाल तेजू, माधुरी भूषण तिवारी,सुधीर श्रीवास्तव,राम उग्रह शुक्ला सहित अन्य लोग मौजूद थे।