{"_id":"67e99b40d421ae7cfd05ac82","slug":"stone-pelting-on-a-youths-house-due-to-enmity-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1137864-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रंजिश में युवक के मकान पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रंजिश में युवक के मकान पर पथराव
Mon, 31 Mar 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में युवक के मकान पर पथराव
लखनऊ। पीजीआई इलाके के वृंदावन सेक्टर-1 बी में शुक्रवार को रंजिश में आठ बाइकों पर सवार 18 दबंगों ने युवक जयजीत सिंह छाबड़ा के मकान पर पथराव किया। गेट तोड़ने का प्रयास किया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर पांच को गिरफ्तार किया है।
जयजीत के मुताबिक कुछ दिन पहले कुछ युवक मोहल्ले के एक लड़के को पीट रहे थे। उन्होंने बीच बचाव किया था। इससे दबंग रंजिश मानने लगे थे। शुक्रवार को दोपहर 3:30 बजे जयजीत परिवार के साथ घर में थे। तभी आरोपी उनके आ धमके। गाली-गलौज करते हुए पथराव करने लगे। विरोध पर गेट तोड़ने लगे। पुलिस को आता देखकर आरोपी भाग निकले। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया की खलीलाबाद निवासी उमेश रावत, जगतखेड़ा के अभिषेक रावत, साहिल द्विवेदी, नितीश रावत और शुभम पाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।