फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP spokesperson IP Singh's bail rejected again, fell in the court after being dizzy, referred trauma center

Balrampur News : सपा प्रवक्ता आईपी सिंह की जमानत फिर खारिज, कोर्ट में चक्कर खाकर गिरे, ट्रामा सेंटर रेफर

Fri, 16 Sep 2022 02:10 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बलरामपुर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 16 Sep 2022 02:10 PM IST
सार

आईपी सिंह वर्ष 2000 में पंचायत चुनाव के दौरान बलरामपुर आए थे। उस समय प्रदेश की भाजपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री थे। आरोप है कि उन्होंने जिला पंचायत सदस्य चुनाव में मतदान के दौरान पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के परिजन के पक्ष में बलवा किया था।

विज्ञापन
SP spokesperson IP Singh's bail rejected again, fell in the court after being dizzy, referred trauma center
आईपी सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर एमपी एमएलए कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट के आरोपी सपा के प्रवक्ता आईपी सिंह की जमानत अर्जी शुक्रवार को कोर्ट ने फिर खारिज कर दी। पेशी के दौरान ही सपा प्रवक्ता को दिल से संबंधित दिक्कत हुई और वह वहीं पर चक्कर खा कर बैठ गए। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला पुरुष अस्पताल की इमरजेंसी में ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


विदित हो कि आईपी सिंह वर्ष 2000 में पंचायत चुनाव के दौरान बलरामपुर आए थे। आरोप है कि उस समय प्रदेश की भाजपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री थे। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य चुनाव में मतदान के दौरान पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू के परिजन के पक्ष में बलवा किया था। बूथ कैपचरिंग की भी कोशिश की थी। इसी को लेकर उनके ऊपर बलरामपुर देहात कोतवाली में केस दर्ज हुआ था। आईपी सिंह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहे थे। कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था।
विज्ञापन


गुरुवार को वह कोर्ट में जमानत के लिए हाजिर हुए थे। न्यायाधीश अभिनितम उपाध्याय ने उनकी जमानत याचिका खारिज करते हुए जेल भेज दिया था। शुक्रवार को फिर से उसी कोर्ट में जमानत अर्जी पर सुनवाई होनी थी। आरपी सिंह को सुनवाई के दौरान कोर्ट लाया गया था। न्यायाधीश ने शुक्रवार को भी उनकी जमानत खारिज कर दी। इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed