फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP is not bother about UP says BJP.

'जनता अपराध से त्रस्त, सरकार अधिवेशन में व्यस्त'

Wed, 08 Oct 2014 01:45 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 08 Oct 2014 01:45 AM IST
विज्ञापन
SP is not bother about UP says BJP.

भाजपा ने प्रदेश सरकार पर करारा हमला बोला है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा. चंद्रमोहन ने आरोप लगाया है कि प्रदेश की जनता अपराध से त्रस्त है और सपा सरकार अधिवेशन में व्यस्त है।

विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता ने राजधानी के पॉश इलाके क्ले स्क्वायर में वृद्धा की हत्या, उरई में दो लापता बहनों की हत्या व मुजफ्फरनगर में तीन युवकों की नृशंस हत्या की घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि ये घटनाएं बताती हैं कि राज्य में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं।
विज्ञापन


प्रदेश के लोगों में दहशत का माहौल है। डा. चंद्रमोहन ने कहा कि सपा सरकार प्रदेश में अपराध रोकने में पूरी तरह नाकाम रही है।

सरकार कानून-व्यवस्था की चिंता छोड़कर अधिवेशन के नाम पर छुट्टी मना रही है तो प्रदेश का प्रशासनिक अमला अपने दायित्वों को भूलकर अधिवेशन व्यवस्था को दुरुस्त करने तक सिमटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते चलें प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी सपा का राष्ट्रीय अधिवेशन आठ अक्टूबर से राजधानी में होने जा रहा है जिसकी तैयारियां तेजी से चल रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed