फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SP-Congress tussle over seat sharing, See the big news of Uttar Pradesh.

UP Big News: सीट बंटवारे पर खुलकर बोले अखिलेश, "जातीय खेमों में बंटा भारत नहीं एक भारत जरूरी", लखनऊ में बाढ़

Sun, 04 Oct 2026 04:50 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Sun, 04 Oct 2026 04:50 PM IST
सार

यूपी में कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बयान दिया है। वहीं, योगी ने भी जातिवादी राजनीति पर बयान दिया। प्रदेश में पुलिस भर्ती के दौरान 21 अभ्यर्थियों के बीमार पड़ जाने से हड़कंप मच गया। पढ़ें, प्रदेश की प्रमुख खबरें

विज्ञापन
SP-Congress tussle over seat sharing, See the big news of Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

यूपी में आज कई घटनाएं हुईं जो कि चर्चा में रहीं। प्रदेश में कांग्रेस का अध्यक्ष बदले जाने के बाद से ही तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। बड़ी चर्चा इस बात की है कि यूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा किस तरह होगा। सपा, कांग्रेस को यूपी में कितनी विधानसभा सीटें देगी? इसे लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुलकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में सीटों की संख्या नहीं बल्कि जीत मायने रखती है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक कार्यक्रम में बयान दिया कि हमें जातीय खेमों में बंटा हुआ नहीं बल्कि एक भारत श्रेष्ठ भारत निर्माण करने की सोच के साथ आगे बढ़ना है। माना जा रहा है कि उन्होंने ये बयान सपा के चुनावी फॉर्मूले पीडीए को लेकर दिया है। उधर, प्रेसवार्ता में थप्पड़ कांड के बाद सपा ने गोरखपुर की पूरी जिला इकाई ही भंग कर दी है। वहीं, गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने से राजधानी लखनऊ के कई ग्रामीण इलाके जल में डूब गए हैं जिसे लेकर राहत व बचाव कार्य जारी है। इसके अलावा, पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एक एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का एक विवादित बयान चर्चा में रहा जो कि उन्होंने सपा सांसद इकरा हसन को लेकर दिया है। जिस पर सपा ने आपत्ति दर्ज कराई है। प्रदेश में पुलिस भर्ती प्रक्रिया जारी है। रविवार को भर्ती प्रक्रिया के दौरान रायबरेली के पीएसी ग्राउंड में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कड़ी धूप में दौड़ के दौरान करीब 21 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


यूपी सियासत: अखिलेश ने लगाया नारा 'जय संविधान-जय हिंदुस्तान', गठबंधन पर बोले- बात सीट की नहीं, जीत की है
यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मैदान में उतर चुके हैं। उन्होंने गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर बड़ा संदेश दिया है। कहा कि गठबंधन में कितनी सीटें मिलती हैं या कौन सी सीट किस दल के पास जाती है, यह महत्वपूर्ण नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि गठबंधन की जीत सुनिश्चित हो। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: 'जातीय खेमों में लड़ता नहीं, हमें एक भारत-श्रेष्ठ भारत चाहिए', योगी बोले- युवा बनेगा देश का भाग्य विधाता
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से आयोजित प्रांतीय शिक्षक गरिमा कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युवा ही भारत का भाग्य विधाता बनने वाला है। हम बिखरा-बंटा, जातीय खेमों में लड़ता भारत नहीं चाहते। ऐसा सोचने वाले पूर्वजों के प्रति श्रद्धा नहीं रखते हैं। हम ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ चाहते हैं, प्रधानमंत्री मोदी ने भी हम सबको ऐसे भारत के लिए कार्य करने के लिए कहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फौजी का पार्थिव शरीर लेकर लौट रहे बेटे समेत चार की मौत, योगी ने जताया दुख
यूपी के सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रविवार को सुबह सैनिक का पार्थिव शरीर ले जा रही एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट करके लिखा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में जनहानि अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। अधिकारियों को परिजनों से संवाद कर हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने हेतु निर्देश दिए हैं। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: प्रेस वार्ता में थप्पड़ कांड के बाद अखिलेश यादव का एक्शन, गोरखपुर सपा की पूरी जिला-महानगर इकाई भंग
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर जिले और महानगर की ईकाई को भंग कर दिया है। माना जा रहा है कि एक दिन पहले प्रेस वार्ता के दौरान पार्टी के दो नेताओं के विवाद को बाद ये फैसला लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर  

लखनऊ के कई इलाकों में जलप्रलय: फसलें डूबीं, रास्ते बंद, छतों पर चूल्हा और पानी में जिंदगी... बस बेबसी के आंसू
लखनऊ में फैजुल्लागंज की मामा कॉलोनी कई दिनों से बाढ़ की चपेट में है। घरों में पानी घुसा है और लोगों के सामने खाने के साथ पीने के पानी का भी संकट है। पढ़ें पूरी खबर

‘इकरा हसन तैयार हों तो करा देंगे शादी’: भाजपा विधायक ने फिर दोहराई बात, सपा पर गंभीर आरोप; क्या है पूरा मामला?
भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का इकरा हसन को लेकर दिया गया बयान तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया के बाद विधायक ने अपने बयान को फिर दोहराया है। साथ ही उन्होंने सपा को महिला विरोधी बताते हुए पार्टी और इकरा हसन को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़ें पूरी खबर  


रायबरेली: यूपी पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान 21 अभ्यर्थी बीमार, चक्कर और कमजोरी के कारण मैदान में गिर पड़े
रायबरेली में यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान पीएसी ग्राउंड में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कड़ी धूप में दौड़ के दौरान करीब 21 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। चक्कर और कमजोरी के कारण कई अभ्यर्थी मैदान में गिर पड़े। सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed