फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Another reaction from BJP MLA Nand Kishore Gurjar regarding MP Iqra Hasan statement about marrying Hindu boy

‘इकरा हसन तैयार हों तो करा देंगे शादी’: भाजपा विधायक ने फिर दोहराई बात, सपा पर गंभीर आरोप; क्या है पूरा मामला?

Sun, 04 Oct 2026 01:39 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 04 Oct 2026 01:39 PM IST
सार

भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर का इकरा हसन को लेकर दिया गया बयान तूल पकड़ता जा रहा है। समाजवादी पार्टी की प्रतिक्रिया के बाद विधायक ने अपने बयान को फिर दोहराया है। साथ ही उन्होंने सपा को महिला विरोधी बताते हुए पार्टी और इकरा हसन को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पढ़िए क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Another reaction from BJP MLA Nand Kishore Gurjar regarding MP Iqra Hasan statement about marrying Hindu boy
इकरा हसन पर बीजेपी विधायक का बयान - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल की ओर से भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर के बयान को लेकर निशाना साधे जाने के बाद विधायक ने एक बार फिर अपनी बात दोहराई है। सपा मीडिया सेल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर विधायक की टिप्पणी को शर्मनाक और अक्षम्य बताया। इसके जवाब में गुर्जर ने कहा कि उन्होंने समाज को जोड़ने की बात कही है और सवाल किया कि समाज की एकता की बात करना गलत कैसे हो सकता है।

विज्ञापन


विधायक नंद किशोर गुर्जर ने कहा कि कैराना से सपा सांसद इकरा हसन बार-बार खुद को गुर्जर समाज की बेटी बताती हैं। इसी आधार पर उन्होंने कहा था कि अगर वह गुर्जर समाज की बेटी हैं तो हिंदू गुर्जर समाज में शादी करके एकता का परिचय दें। उन्होंने सपा पर मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कई अन्य मुद्दों को भी अपने जवाब में उठाया।

विज्ञापन

विधायक ने सपा को बताया महिला विरोधी
विधायक ने सपा पर महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए पार्टी नेताओं के पुराने बयानों और हालिया घटनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा नेताओं ने गुर्जर और जाट समाज की बेटियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और दुष्कर्म के आरोपियों का बचाव किया। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी एक मौलाना के खिलाफ नहीं बोलने का आरोप लगाया।

नंद किशोर गुर्जर ने लोनी में हाल ही में दो बेटियों के साथ दुराचार की घटना का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में समाजवादियों की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोपियों का एनकाउंटर कर इंसाफ दिलाया और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद भी दी।
विज्ञापन

क्या है पूरा विवाद?
दरअसल, भाजपा विधायक नंद किशोर गुर्जर ने सहारनपुर में आयोजित एक जनसभा में कैराना से सपा सांसद इकरा हसन के व्यक्तिगत जीवन और विवाह को लेकर टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि अगर इकरा हसन पहल करें तो गुर्जर समाज उनका विवाह किसी योग्य हिंदू गुर्जर युवक से कराने को तैयार है।

विधायक ने कहा था कि गुर्जर समाज ने इकरा हसन को हमेशा अपनी बेटी माना है। उन्होंने कहा था कि अगर इकरा हसन किसी हिंदू युवक से शादी करती हैं तो समाज उन्हें अपने परिवार की बेटी मानेगा। साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर वह तैयार हों तो जिस तरह के लड़के से वह कहेंगी, उस तरह के योग्य युवक से उनका विवाह कराया जाएगा।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी का पलटवार
इसी बयान को लेकर समाजवादी पार्टी के मीडिया सेल ने सोशल मीडिया पर विधायक को निशाने पर लिया। सपा मीडिया सेल ने पोस्ट में कहा कि महिला सांसद इकरा हसन के खिलाफ भाजपा विधायक की टिप्पणी शर्मनाक और अक्षम्य है। पोस्ट में यह भी कहा गया कि गुर्जर समाज में बहन-बेटियों को इस तरह अपमानित करने वाले को माफ नहीं किया जाता।

इसके बाद नंद किशोर गुर्जर ने सपा मीडिया सेल के पोस्ट का जवाब देते हुए अपने बयान को दोहराया और इसे समाज को जोड़ने की बात बताया। उन्होंने कहा कि इकरा हसन खुद को गुर्जर समाज की बेटी कहती हैं, इसलिए उन्होंने हिंदू गुर्जर समाज में शादी कर एकता का परिचय देने की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने सपा की नीतियों और इकरा हसन से जुड़े कई आरोप भी अपने जवाब में रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed