{"_id":"6ac22b450260a7010f071940","slug":"21-candidates-fell-ill-during-up-police-recruitment-drive-in-raebareli-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायबरेली: यूपी पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान 21 अभ्यर्थी बीमार, चक्कर और कमजोरी के कारण मैदान में गिर पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायबरेली: यूपी पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान 21 अभ्यर्थी बीमार, चक्कर और कमजोरी के कारण मैदान में गिर पड़े
Sun, 04 Oct 2026 04:02 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 04 Oct 2026 04:02 PM IST
सार
रायबरेली में यूपी पुलिस भर्ती की दौड़ के दौरान पीएसी ग्राउंड में 21 अभ्यर्थी बीमार हो गए। वह चक्कर और कमजोरी के कारण मैदान में गिर पड़े। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार अभ्यर्थी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
रायबरेली में यूपी पुलिस भर्ती प्रक्रिया के दौरान पीएसी ग्राउंड में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कड़ी धूप में दौड़ के दौरान करीब 21 अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। चक्कर और कमजोरी के कारण कई अभ्यर्थी मैदान में गिर पड़े। सभी को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों ने बताया कि उन्हें सुबह पांच बजे बुलाया गया था और दौड़ 5:30 बजे होनी थी। सर्वर की समस्या के चलते भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई और करीब 8:30 बजे तेज धूप में दौड़ कराई गई। इसी दौरान कई अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन