फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smriti irani now targets priyanka gandhi, done chaupal exactly like her in amethi

स्मृति ईरानी के निशाने पर अब आईं प्रियंका, उनकी तर्ज पर लगाई पहली बार लगाई चौपाल

Sun, 07 Jul 2019 12:57 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sun, 07 Jul 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
smriti irani now targets priyanka gandhi, done chaupal exactly like her in amethi
स्मृति ईरानी-प्रियंका गांधी - फोटो : ANI

अमेठी में इतिहास रचकर कमल खिलाने वाली केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के निशाने पर अब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा हैं। शनिवार को स्मृति ईरानी का अमेठी दौरा कुछ यही संकेत दे गया। प्रियंका वाड्रा की तर्ज पर स्मृति ईरानी ने लोगों के बीच चौपाल लगाई। उनके दुख दर्द सुने और उनके निराकरण कराने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


इरादा साफ है कि जिस तरह प्रियंका लोगों के बीच जाकर सियासी मेसेज देने की कोशिश करती थी, उसी फार्मूले को अब स्मृति ईरानी ने अपनाकर राहुल को हराने के बाद नई जमीन तलाशने की संकेत दिया है। सलोन विधानसभा क्षेत्र भले ही अमेठी संसदीय क्षेत्र मे आता है, लेकिन यह रायबरेली का हिस्सा है। सलोन के जरिये सांसद रायबरेली वासियों को जनता का हितैषी होने का मैसेज देने का काम कर रही है।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में अमेठी की सरजमीं पर आई और गांधी परिवार के गढ़ में पहली बार ही चुनावी मैदान में उतरी। चुनाव भले ही न जीत पाई हों, लेकिन उन्होंने राहुल गांधी को कड़ी टक्कर दी थी। चुनाव हारने के बाद वह अमेठी संसदीय क्षेत्र में सक्रिय रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आम जनता के बीच यहां दौरे करके सीधा संवाद करती रहती थी। साथ ही राहुल गांधी पर हमलावर रहती थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में स्मृति ईरानी ने इतिहास रचते हुए राहुल गांधी को हरा दिया। चुनाव जीतने के बाद भी स्मृति ईरानी अमेठी में सियासी जमीन को मजबूत करने में जुटी हैं। 

रायबरेली और अमेठी में जिस तरह प्रियंका वाड्रा चौपाल लगाकर लोगों से सीधा संवाद करती थी, उसी तर्ज पर अब स्मृति ईरानी भी चौपाल लगाकर जनता से सीधा संवाद करने के नए सियासी राजनीति की शुरुआत कर दी है। साफ जाहिर है कि उनका निशाना प्रियंका वाड्रा पर है। वह मेसेज देना चाहती हैं कि आगे भी वह अमेठी के साथ रायबरेली में पार्टी की मजबूती के लिए सक्रिय रहेंगी और इसी के जरिए अपने विरोधियों को जवाब भी देती रहेंगी। 

यही वजह है कि इसी साल की 23 जून को स्मृति ईरानी अमेठी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आई थी। अब छह जुलाई को ही फिर अमेठी संसदीय क्षेत्र की जनता के बीच पहुंच गई।

यूपी 2022 मिशन की तैयारी अभी से

लोकसभा चुनाव भले ही संपन्न हो गया हो लेकिन यूपी में 2022 में होने वाले विस चुनाव में किला फतह करने की चाहत भाजपा में अभी से दिख रही है। अमेठी में इस बार कमल खिलाने के बाद गांधी परिवार के गढ़ में पार्टी को और मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है। 

केंद्रीय स्मृति ईरानी का एक पखवारे में दूसरा दौरा इसी लिहाज से देखा जा रहा है। अपने दौरे के बहाने स्मृति ईरानी ने न सिर्फ आम जनता से मिलकर उनके दुख दर्द जाने, बल्कि उन्हें अपनेपन का अहसास भी कराया। 

केंद्रीय स्मृति ईरानी ने अपने दौरे के दौरान पार्टी पदाधिकारियों के साथ ही कार्यकर्ताओं से मिली। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस पर स्मृति ईरानी ने भी उनका अभिवादन किया। स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओ से बेहतर ढंग से कार्य करके पार्टी को और मजबूत करने का आह्वान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed