फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   smriti irani aggressive on gandhi family in amethi

स्मृति ईरानी ने बोला गांधी परिवार पर तीखा हमला

Tue, 26 May 2015 09:39 PM IST
Updated Tue, 26 May 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
smriti irani aggressive on gandhi family in amethi

प्रधानमंत्री जन सुरक्षा बीमा योजना के तहत अमेठी के गरीबों की पहली बीमा पॉलिसी भरने आई स्मृति ईरानी ने मिसरौली, कमला नगर व रानीगंज की सभा में गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला। स्मृति ने राहुल गांधी पर बदलाव नहीं बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


केंद्र से एक रुपया भेजने पर जनता तक दस पैसे ही पहुंचने वाले पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसा कांग्रेस के ही राज में होता था। आज नरेंद्र मोदी की सरकार में जनता का एक-एक पैसा उसके पास पहुंच रहा है।
विज्ञापन


स्मृति ने मोदी सरकार के कार्यों व उनकी उपलब्धियों का जमकर बखान किया।पखवारे भर के भीतर दोबारा मंगलवार को एक दिवसीय क्षेत्र भ्रमण पर आई स्मृति ईरानी ने गांधी परिवार पर जमकर हमला बोला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अमेठी सांसद बदलाव नहीं बदले की राजनीति करते हैं। 12 मई को अमेठी के महसो की जनसभा से हमने सांसद राहुल गांधी को आमंत्रित किया था कि बदले की राजनीति छोड़कर आएं, अमेठी की जनता के लिए मिलकर काम करें।

प्रधानमंत्री जन सुरक्षा बीमा योजना के तहत उनसे भी जनता की मदद का आह्वान किया था लेकिन कोई जवाब नहीं आया। उन्होंने केंद्र से एक रुपया भेजने पर जनता तक दस पैसे ही पहुंचने वाले पूर्व प्रधानमंत्री के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि ऐसा कांग्रेस के ही राज में होता था। आज नरेंद्र मोदी की सरकार में जनता का एक-एक पैसा उसके पास पहुंच रहा है। स्मृति ने मोदी सरकार की ओर से एक वर्ष में किए गए कार्यों का खूब बखान किया।

राहुल दे रहे हैं क्षेत्र को धोखा

smriti irani aggressive on gandhi family in amethi

स्मृति ईरानी ने मंगलवार को गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के कमलानगर में आयोजित कार्यक्रम में मोदी सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां गिनाई। केंद्रीय मंत्री स्मृति ने कहा कि एक वर्ष के अल्प कार्यकाल में नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यों से न सिर्फ पूरे विश्व में देश का मस्तक ऊंचा किया वहीं नमामि गंगे योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जन सुरक्षा बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, सुकन्या योजना जैसी जनोपयोगी योजनाओं की शुरुआत की।

इतना ही नहीं मोदी के प्रयास से जहां आम जनता के अच्छे दिन आए वहीं गलत कार्यों में लिप्त लोगों के अच्छे दिन चले गए। अमेठी सांसद राहुल गांधी व उनकी पार्टी पर सीधा हमला बोलते हुए स्मृति ने कहा कि ऊंचाहार से अमेठी तक रेल लाइन बिछाने का जो वादा कांग्रेस चार दशक से करती रही है उसे भाजपा ने एक वर्ष में पूरा किया।

रायबरेली से अमेठी रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण के लिए ४० करोड़ की पहली किस्त आवंटित करने की बात हो या गौरीगंज रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के उच्चीकरण की बात सब भाजपा सरकार ने पूरा किया। साथ ही मांग के १० दिन में गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर उर्वरक रैक पॉइंट, जिला मृदा परीक्षण प्रयोगशाला को भी स्वीकृति दी। स्मृति ने राहुल पर करारा हमला बोला। कहा, राहुल ने अमेठी की जनता को धोखा दिया है। १० वर्ष तक केंद्र में अपनी सरकार होने के बावजूद राहुल ने संसदीय क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया।

अब दीवाली में आएंगी स्मृति

smriti irani aggressive on gandhi family in amethi

अमेठी, गौरीगंज व जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के मिसरौली, कमलानगर व रानीगंज में आयोजित कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने सभी विधानसभा क्षेत्र के पांच-पांच हजार गरीबों का प्रधानमंत्री जन सुरक्षा बीमा योजना के तहत भरा गया फॉर्म और 60 हजार रुपये बीमा की पहली पॉलिसी का चेक लीड बैंक मैनेजर जेपी वर्मा को सौंपा।

स्मृति ईरानी ने कहा कि वे दीपावली के पहले एक बार फिर अमेठी आएंगी। इस दौरे में वह अमेठी लोकसभा के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में 25 हजार महिलाओं का भी प्रधानमंत्री जन सुरक्षा बीमा योजना के तहत फॉर्म भरवाकर उनकी पहली पॉलिसी जमा करेंगी।

स्मृति ईरानी के मंच पर आते ही प्रार्थना पत्र देने की लोगों में होड़ लग गई। स्मृति ने किसी को निराश नहीं किया। अपने वाहन पर बैठने तक स्मृति लोगों का प्रार्थना पत्र लेती रहीं और सभी को उनका काम हो जाने का आश्वासन भी देती रहीं। स्मृति ने किसी को निराश नहीं किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed