{"_id":"5747db704f1c1b75626921f9","slug":"sm-technometic-director-arrested-in-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुड़गांव की बड़ी कंपनी के डायरेक्टर ने चुराया कंप्यूटर, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुड़गांव की बड़ी कंपनी के डायरेक्टर ने चुराया कंप्यूटर, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 May 2016 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंप्यूटर चुराने के आरोप में गुड़गांव की एक निजी कंपनी के निदेशक को आरपीएफ की टीम ने बृहस्पतिवार को आधुनिक रेल कोच कारखाना, लालगंज के एडमिन ब्लॉक से गिरफ्तार कर लिया। रेलवे एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
आरपीएफ ने बताया कि लालगंज स्थित आधुनिक रेल कोच कारखाना में गुड़गांव की एसएम टेक्नोमेटिक कंपनी के निदेशक गौरव परमार कोच फैक्टरी में सामान सप्लाई करता था। वह 24 मई को कारखाना के डिप्टी सीएमएम बलवीर सिंह से सामान सप्लाई के बाबत बात करने आया था।
विज्ञापन
इस दौरान कॉल आने से बलवीर बाहर चले गए। जब लौटे तो कमरे से गौवर परमार व कंप्यूटर दोनों गायब थे। इसकी सूचना उन्होंने आरपीएफ चौकी को दी। मामले की जांच आरपीएफ इंस्पेक्टर एसएस गंगवार व सब इंस्पेक्टर हरीश कुमार को दी गई।
विज्ञापन
उन्होंने एडमिन ब्लॉक में छिपे बैठे गौरव को कंप्यूटर के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरपीएफ ने बताया कि गिरफ्तारी के वक्त गौरव ने गले में सोने की मोटी चेन, कानों में बाले, महंगी घड़ी व मोबाइल सेट था।